{"_id":"65855ac36d042e2e3a0199f3","slug":"opposition-mps-came-with-request-for-suspension-after-some-lawmakers-suspended-pralhad-joshi-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'हमने नहीं, विपक्षी नेताओं ने खुद निलंबन का अनुरोध किया', केंद्रीय मंत्री जोशी का बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'हमने नहीं, विपक्षी नेताओं ने खुद निलंबन का अनुरोध किया', केंद्रीय मंत्री जोशी का बड़ा खुलासा
Fri, 22 Dec 2023 03:16 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 22 Dec 2023 03:16 PM IST
सार
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर विपक्ष को तीन नए आपराधिक कानूनों में कुछ गलत लगता है तो वह इसके खिलाफ अदालत में जा सकते हैं।
विज्ञापन
Prahlad Joshi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद के शीतकालीन सत्र में बाधा डालने के लिए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष को फटकार लगाई है। उन्होंने विपक्ष को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार सांसदों को निलंबित करने के लिए इच्छुक नहीं थी, लेकिन विपक्षी पार्टी के कुछ सदस्य अपने ही सहयोगियों के निलंबन का अनुरोध लेकर आए थे।
प्रह्लाद जोशी का बड़ा खुलासा
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर विपक्षी को तीन नए आपराधिक कानूनों में कुछ गलत लगता है तो वह इसके खिलाफ अदालत में जा सकती है। सांसदों के निलंबन पर उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें निलंबित नहीं किया था, हम उनसे अनुरोध कर रहे थे। लेकिन जब हमने कुछ सांसदों को निलंबित किया तो उनके कई सहयोगी हमारे पास निलंबन की मांग लेकर आए। कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है।'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के फ्लोर मैनेजर सदन में प्लेकार्ड लाने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा, 'उन्होंने (सांसदों ने) हमसे कहा कि वे भी अनुशासनहीनता करेंगे और वह चाहते हैं कि उन्हें भी निलंबित किया जाए।' लोकसभा से 100 और राज्यसभा से 46 सांसदों को मिलाकर कुल 146 सांसदों को निलंबित किया गया है।