फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition Meet Rahul Gandhi warns fight between Narendra Modi and India no need to tell who will win

PM Modi vs 'INDIA': 'नरेंद्र मोदी और ‘इंडिया’ के बीच लड़ाई, बताने की जरूरत नहीं कौन जीतेगा'; राहुल की चेतावनी

Tue, 18 Jul 2023 06:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक में करीब 26 दलों ने हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की।

विज्ञापन
Opposition Meet Rahul Gandhi warns fight between Narendra Modi and India no need to tell who will win
PM Modi vs Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन के नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ के बहाने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अब लड़ाई ‘इंडिया और नरेंद्र मोदी’ के बीच है। इन सब के बीच यह बताने की जरूरत नहीं है कि जीत किसकी होगी। जब भी कोई हिंदुस्तान के सामने खड़ा होता है, तो जीत किसकी होती है, यह बताने की जरूरत नहीं है। बाद में राहुल गांधी ने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगा।'

विज्ञापन


विज्ञापन


 यह देश की आवाज के लिए लड़ाई: राहुल
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि जब हम चर्चा कर रहे थे, तो हमने खुद से सवाल पूछा कि लड़ाई किसके बीच है। हमने पाया कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। यह देश की आवाज के लिए लड़ाई है, क्योंकि  देश की आवाज को दबाया जा रहा है। इसीलिए हमने यह नाम चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच: राहुल
राहुल ने कहा कि यह लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच है। पीएम मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच लड़ाई है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी। हमने तय किया है कि एक विस्तृत योजना तैयार करेंगे। हम अपनी विचारधारा और देश के लिए जो करने जा रहे हैं, उसके बारे में लोगों को बताएंगे।

26 राजनीतिक दलों से हिस्सा लिया
जानकारी के मुताबिक, विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक में करीब 26 दलों ने हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। बैठक में एक सामूहिक संकल्प पेश किया गया, जिस पर सभी दलों ने सहमति जताई।

सामूहिक संकल्प में 26 विपक्षी दलों ने क्या कहा?

  • देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा पेश करेंगे
  • शासन के सार और शैली दोनों को इस तरह से बदलने का वादा करते हैं कि वे अधिक परामर्शात्मक, लोकतांत्रिक, सहभागी हों
  • अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, कश्मीरी पंडितों के खिलाफ घृणा, हिंसा को हराने के लिए एक साथ आए हैं
  • 26 विपक्षी दलों के सामूहिक संकल्प में जातीय जनगणना कराने की वकालत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed