फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition leaders targeted central government saying PM Modi twitter account hack exposes chinks in cyber security AADHAR data congress Shiv Sena news in Hindi

विपक्षी नेता बोले: पीएम का ट्विटर अकाउंट हैक होने से उजागर हुईं साइबर सुरक्षा में खामियां, आधार डाटा की सुरक्षा पर सवाल

Sun, 12 Dec 2021 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 12 Dec 2021 07:56 PM IST
सार

विपक्षी दलों ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने की घटना को लेकर देश की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
Opposition leaders targeted central government saying PM Modi twitter account hack exposes chinks in cyber security AADHAR data congress Shiv Sena news in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक होने की घटना ने विपक्ष को केंद्र सरकार पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है। इस घटना को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट होना साइबर सुरक्षा में गड़बड़ी को उजाकर करता है। उन्होंने कहा कि जितनी जरूरी सीमा और आंतरिक सुरक्षा है उतनी ही महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा भी है। विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या सभी भारतीयों का आधार डाटा सुरक्षित है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैक किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। यह साइबर सुरक्षा में खामियों तो उजागर करता है। प्रौद्योगिकी में उन्नति और विश्वसनीयता के साथ नीति निर्माताओं को हर हालत में यह समझना चाहिए कि साइबर सुरक्षा भी सीमा और आंतरिक सुरक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है।' एक अन्य कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भी इसे लेकर साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


'करोड़ों भारतीयों के आधार डाटा की सुरक्षा कैसे कर रही है सरकार?'
शमा मोहम्मद ने कहा कि अगर सरकार ठीक तरह से प्रधानमंत्री के अकाउंट की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो यह करोड़ों भारतीयों के बायोमीट्रिक आधार डाटा की सुरक्षा कैसे कर रही है। उधर, राज्यसभा में शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, प्रधानमंत्री का अकाउंट थोड़ी देर के लिए हैक हुआ, साइबर सुरक्षा का स्तर बड़े स्तर पर उजागर हुआ।' इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भी इस घटना पर तंज कसते हुए फिरकी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने ली फिरकी, पूछा- 'सब चंगा सी?
इस पूरे मामले में यह दावा करने वाले ट्वीट के जवाब में कि भारत की ओर से बिटकॉइन को आधिकारिक अनुमति देने का ट्वीट हैक अकाउंट से किया गया था, बीवी श्रीनिवास ने लिखा 'गुड मॉर्निंग जी, सब चंगा सी?' उन्होंने सवाल किया, 'जब हैकर प्रधानमंत्री के अकाउंट से बिटकॉइन बेच रहे थे, उस वक्त चौकीदार कहां थे?' बता दें कि रविवार को कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट तो हैकरों ने निशाना बना लिया था।


तुरंत रिकवर किया गया पीएम का अकाउंट, ट्विटर के सामने उठाया मुद्दा
हैक अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था जिसमें लिखा गया था कि भारत ने क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को आधिकारिक तौर पर अनुमति दे दी है। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बारे में बताया था कि अकाउंट को तत्काल ही सुरक्षित कर लिया गया। पीएमओ ने बताया कि इस घटना को ट्विटर के सामने उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट कुछ समय के लिए ही हैक रहा था और इस दौरान किए गए ट्वीट को नजरअंदाज करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed