फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition leaders meeting to discuss PM face Thackeray said talking to JDU and TDP

INDIA: पीएम चेहरे पर चर्चा के लिए विपक्षी नेता कल करेंगे बैठक, ठाकरे बोले- हम जदयू-तेदेपा से कर रहे बात

Tue, 04 Jun 2024 11:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2024 11:02 PM IST
सार

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससे गठबंधन में उनके शामिल होने की संभावना का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Opposition leaders meeting to discuss PM face Thackeray said talking to JDU and TDP
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच टक्कर का माहौल है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्र में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। 

विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू के साथ बातचीत कर रहे 
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससे गठबंधन में उनके शामिल होने की संभावना का पता लगाया जा सके। कुमार के नेतृत्व वाली जदयू और तेदेपा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू और कुमार दोनों भाजपा से परेशान हैं। दोनों नेता केंद्र में अगली सरकार के गठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी ने अपनी ताकत दिखा दी है। अगली सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की जरूरत है। इंडी गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला होगा। बैठक के लिए वे नई दिल्ली जाएंगे। 

विज्ञापन

तीन प्रमुख राज्यों में प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव के रुझानों/नतीजों पर गौर किया जाए तो एनडीए को सीटों के लिहाज से तीन सबसे राज्य- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भारी नुकसान हुआ है। जहां उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में भाजपा को 33 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो वहीं महाराष्ट्र में पार्टी को 10 सीटें आ रही हैं। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में भी पार्टी को 12 सीटें मिलती दिख रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 2019 में भाजपा को यूपी में 62 सीटें मिली थीं। वहीं, महाराष्ट्र में पार्टी को 23 और बंगाल में भाजपा ने 18 सीटें हासिल की थीं। इस बार इन तीनों राज्यों में ही भाजपा नीत एनडीए को बड़ा नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed