फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition laid the demand for withdrawal of agricultural law in front of PM Narendra Modi in Rajya Sabha

राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष ने रखी कृषि कानून वापस लेने की मांग

Thu, 04 Feb 2021 03:58 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Feb 2021 03:58 AM IST
विज्ञापन
Opposition laid the demand for withdrawal of agricultural law in front of PM Narendra Modi in Rajya Sabha
पीएम मोदी-गुलाम नबी आजाद - फोटो : PTI

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विपक्ष की ओर से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने रखी। आजाद ने कहा कि हमें किसानों से लड़ाई नहीं करनी है वे हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय कृषि विधेयक राज्यसभा में आए थे उन्हें सेलेक्ट कमेटी या स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाता तो ऐसा न होता।

विज्ञापन


आजाद ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर जो कुछ कांग्रेस और विपक्ष की सभी पार्टी उसकी निंदा करती है। ये घटना लोकतंत्र के खिलाफ है और कानून व्यवस्था की दृष्टि से ठीक नहीं है। हमारे राष्ट्रीय झंडे का अपमान बेहद निंदनीय है। ऐसा करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही सरकार को 26 जनवरी के बाद लापता लोगों की तलाश भी करनी चाहिए कि कहां चले गए। वहीं जो लोग निर्दोष हैं किसान नेताओं को फंसाने की कोशिश न की जानी चाहिए नहीं तो दूसरा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के नेता कहा कि किसान अंग्रेजों के जमाने से संघर्ष करते रहे हैं और हर बार उन्होंने शासन को झुकने पर मजबूर किया है। उन्होंने 1900 के दशक में पंजाब के आंदोलन का हवाला देते हुए लोकप्रिय गीत पगड़ी संभाल जट्टा पगड़ी संभाल का जिक्र किया।


किसान देश की सबसे बड़ी ताकत है उनसे लड़ाई कर हम किसी नतीजे पर नहीं पंहुच सकते। उन्होंने कहा कि लडऩा ही है तो चीन, पाकिस्तान और कोरोना वायरस से लड़ें। उन्होंने जय जवान-जय किसान नारे का जिक्त्रस् कर देश की सीमाओं पर ठंड में डटे जवानों को याद कर गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धाजंलि दी।
अनूप वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed