फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition demands 5 lac compensation for farmers committing suicide

'महाराष्ट्र में यूपी की तर्ज पर किसानों को मिले मुआवजा'

Tue, 15 Mar 2016 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 02:16 AM IST
सार

  • विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ
  • यूपी और कर्नाटक की तर्ज पर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को ‌‌म‌िले पांच लाख रुपये मुआवजा

विज्ञापन
Opposition demands 5 lac compensation for farmers committing suicide
सूखा

विस्तार

महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार चौतरफा घिर गई है। सोमवार को विधानसभा में इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मांग की कि यूपी और कर्नाटक की तर्ज पर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। हालांकि सरकार ने कहा है कि वह सिर्फ एक लाख रुपये देगी।  

विज्ञापन


कृषि मंत्री एकनाथ खड़से ने कहा कि ऐसा करने पर सवाल उठने लगेंगे कि सरकार आत्महत्या करने वाले किसानों को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गोपीनाथ मुंडे किसान दुर्घटना बीमा लागू की गई है। इसमें किसी हादसे में विकलांग हुए किसान को दो लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


अब सूखा प्रभावित भागों में आत्महत्या करने वाले किसान की खुदकुशी की वजह चाहे कुछ भी हो, उनके परिजनों को एक लाख रुपये की मदद की जाएगी। विधानसभा में किसान आत्महत्या पर चर्चा का जवाब देते हुए खड़से ने कहा कि अब तक आत्महत्या करने वाले किसानों की जांच की जाती थी कि उसने किस वजह से आत्महत्या की है। इसमें काफी वक्त लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किसान व्यसन की वजह से भी खुदकुशी कर लेते थे। ऐसे में किसानों के परिजनों को कोई मदद नहीं मिल पाती थी। अब आत्महत्या करने वाले किसान के बारे में बिना किसी जांच के उसके परिजनों को एक लाख रुपये की मदद की जाएंगी। बीते तीन साल से राज्य के किसी न किसी भाग में बारिश नहीं हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने 15 हजार 747 गांवों को सूखा ग्रस्त घोषित किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed