फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition alliance restless with political developments in Bihar, Tamil Nadu CM MK Stalin said this

I.N.D.I.A.: बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से विपक्षी गठबंधन बेचैन, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने कही यह बात

Sat, 27 Jan 2024 09:35 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 09:35 AM IST
सार

बिहार के सियासी घटनाक्रम और विपक्षी गठबंधन के सदस्य दलों के अलग-अलग सुर ने विपक्षियों के एकता के दावे पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। वहीं डीएमके विपक्षी गठबंधन के भीतर चल रहे कलह पर ढकने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Opposition alliance restless with political developments in Bihar, Tamil Nadu CM MK Stalin said this
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को लेकर भी संशय बना हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई पीएम मोदी की तारीफ ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इसी बीच, विपक्षी गठबंधन में अहम माने जाने वाले नीतीश कुमार के मुख से निकली मोदी सरकार की तारीफ कुछ विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल डीएमके ने भाजपा को लेकर बयानबाजी तेज कर दी है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से आग्रह किया कि वह भाजपा के खिलाफ इस लड़ाई को बंटने न दें।
विज्ञापन


भाजपा को हराना हमारा लक्ष्य- स्टालिन
शुक्रवार को तिरुचिरापल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों को एकजुट रहना चाहिए। साथ ही कहा कि हमें भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखाना होगा। साथ ही कहा कि भाजपा के खिलाफ वोटों को विभाजित न होने दें। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में अगर कोई मतभेद है तो उसे बैठकर सुलझा लिया जाएगा। हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए की भाजपा दोबारा सत्ता में काबिज न हो। 
विज्ञापन


विपक्ष गठबंधन के सदस्य दलों में बदले सुर
इसी बीच, भाजपा के खिलाफ लामबंद हुए सभी विपक्षी गठबंधन में अंदरुनी कलह सामने आने लगा है। कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ सीट बटंवारे को लेकर कहा था कि किसी को सीटें नहीं देंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हुए विपक्षी खुद बिखरने की कगार पर जा खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा से हमारे दरवाजे खुले हुए हैं- सुशील मोदी
विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठकों में शामिल होने वाली आम आदमी पार्टी चुनाव में खास बनने की तैयारी कर रही है। उन्होंने विपक्ष से हटकर हरियाणा और चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर डाली। इंडिया गठबंधन महज बैठकों तक सीमित रह गया है। बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा के वरिष्ठ ने ता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमारे हमेशा से दरवाजे खुले हुए हैं। इस बयान ने एक बार फिर बिहार के सियासी आग में घी डालने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed