फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition accused the BJP government of tampering with facts of history

विपक्ष का आरोपः इतिहास से छेड़छाड़ कर रही भाजपा सरकार, तथ्यों में कर रही मनचाहा बदलाव

Tue, 25 Jul 2017 05:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 25 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
Opposition accused the BJP government of tampering with facts of history
bjp (demo pic)

बीजेपी शासित राज्यों को कथित तौर पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के लिए बढ़ती आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी शासित राज्यों के इतिहास को बदलकर मुगल शासक को बड़े पैमाने पर हत्यारों के रूप में दर्शाया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रमुख युद्धों में हिंदू शासकों को विजेताओं के रूप में दिखाया गया है। इस वजह से बीजेपी पर उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विपक्षी दलों का कहना है कि बीजेपी शासित राज्यों में इतिहास की सच्चाई को मिटाया जा रहा है। इसमें सम्राट अकबर को महाराणा प्रताप से हारा दिखाया गया है। इसके साथ ही राजनीतिक विपक्षियों का आरोप है कि इनके नए इतिहासिक ग्रंथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू गायब हैं।
विज्ञापन



आरोप है कि बीजेपी शासित राज्यों में इतिहास को फिर से लिखकर इसमें हिंदू शासकों को युद्ध के विजेता के रूप में दिखाया गया है। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी के पुनर्लेखन इतिहास में महात्मा गांधी की हत्या का कोई जिक्र नहीं है और आरएसएस के विचारक वीर सावरकर के बारे में बड़े विस्तार के साथ लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विपक्ष का आरोप है कि राजस्थान की पाठ्यपुस्तकों में फिर से गांधी और नेहरू के नाम को हटा दिया गया है। उनका कहना है कि 8 वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय में भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे, इसका उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या किए जाने के बारे में भी कुछ भी नहीं दर्शाया गया है। हालांकि कक्षा 10 और 12 की नई पाठ्यपुस्तकों में महात्मा गांधी का संदर्भ है, लेकिन भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है।


दूसरी ओर आरएसएस विचारधारा के प्रमुख वीर सावरकर के बारे में विस्तार से दिया गया है।  पाठ्यपुस्तकों में उनको महान क्रांतिकारी और महान देशभक्त बताया है। साथ ही कक्षा 11 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में कांग्रेस को कथित तौर पर ब्रिटिशों के पाले हुए बच्चे के रूप मेें बताया है। 



विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने इतिहास से छेड़छाड़ कर गुजरात राज्य की स्कूल पाठ्यपुस्तकों में भी मनचाहा बदलाव किया। वहां कि पाठ्यपुस्तकों में बताया गया कि अधिकांश राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और मुस्लिम, ईसाई और सिख बहुमत में हैं। इसके अलावा दसवीं की सामाजिक विज्ञान की बुक में हिटलर को एक नायक के रूप में दिखाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed