फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oppn TDP urges CEC to transfer top Andhra Pradesh police officers for 'failing' to protect CM

Andhra Pradesh: सीएम रेड्डी पर पथराव मामले में FIR, टीडीपी ने चुनाव आयोग से की तीन अफसरों के तबादले की मांग

Sun, 14 Apr 2024 09:23 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 14 Apr 2024 09:23 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर तेलगू देशम पार्टी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा और तीन पुलिस अफसरों के तबादले की मांग की।

विज्ञापन
Oppn TDP urges CEC to transfer top Andhra Pradesh police officers for 'failing' to protect CM
सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर रैली के दौरान हमला - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की है। विधायक वेल्लमपल्ली श्रीनिवास द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


तेलगू देशम पार्टी ने चुनाव आयोग को भेजा पत्र
उधर मुख्यमंत्री पर पर हुए पथराव के बाद तेलगू देशम पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से राज्य के तीन पुलिस अफसरों का तबादला करने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई पथराव की घटना में मुख्यमंत्री घायल हो गए थे, जिससे साबित होता है कि उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बता दें कि शनिवार को विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान पथराव की एक घटना में मुख्यमंत्री की बाईं आंख पर चोट लग गई थी। 
विज्ञापन


तीन पुलिस अफसरों के तबादले की मांग
टीडीपी नेता और वरिष्ठ वकील रवींद्र कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सीएम पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस विभाग के विफल रहने पर चिंता जताई। आगे लिखा गया है कि आंध्र प्रदेश पुलिस अपनी विफलता छुपाने के लिए टीडीपी कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कर सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग से पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ, डीजीपी इंटेलिजेंस पीएसआर अंजनेयुलु और पुलिस आयुक्त विजयवाड़ा कांति राणा टाटा को तुरंत स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। चुनाव आयोग से यह भी अपील की गई है कि मुख्यमंत्री पर हमले की जांच सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू ने की निष्पक्ष जांच की मांग 
बता दें कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू भी सीएम के बचाव में उतरे हैं। उन्होंने रेड्डी पर एक बस यात्रा के दौरान हुए हमले की निंदा की। इसके साथ ही भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed