फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opinion polln of uttar pradesh, punjab and uttrakhand, who will win?

ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश, पंजाब, और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी आगे

Thu, 05 Jan 2017 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
opinion polln of uttar pradesh, punjab and uttrakhand, who will win?
चुनाव आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे विधानसभा चुनाव दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि विपक्ष के लिए भी अग्निपरीक्षा साबित होंगे। 
विज्ञापन


चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम समाचार चैनल और संस्थाएं ने ओपिनियन पोल जारी करने शुरु कर दिए हैं। पूरे देश की निगाहें इन विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। इस बीच राजनितिक रुप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में हुए ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए राहत की खबर लेकर आई है।
विज्ञापन


एबीपी न्यूज-लोकनीति और ,सीएसडीएस की तरफ से तीनों राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में कराए गए सर्वे में अन्य सभी पार्टियों के मुकाबले काफी आगे है। उत्तराखंड में बीजेपी को जहां स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, तो वहीं पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन बहुमत के करीब नजर आता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन यहां भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंडिया टुडे ग्रुप के लिए एक्सिस-माई इंडिया की ओर से किए ताजा ओपिनियन पोल में पार्टियों की स्थिति के हिसाब से भाजपा का यूपी में सत्ता से 14 वर्ष का वनवास खत्म होता दिखाई दे रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखिए किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रहीं हैं-

उत्तर प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

opinion polln of uttar pradesh, punjab and uttrakhand, who will win?
उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। सत्ताधारी पार्टी सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। सपा को 141 से 151 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि पार्टी में चल रही आतंरिक कलह अगर जल्द न सुलझी तो पार्टी को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।

बीजेपी को अभी राज्य में 129 से 139 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, लेकिन अगर सपा पार्टी टूटती है तो अखिलेश खेमा महज 82 से 92 सीटों पर सिमट सकता है। इस टूट का सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा और बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

बसपा को 93 से 103 सीटें मिलने की संभावना दिख रहीं हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की लाख कोशिशों के बाबजूद कांग्रेस को महज 13 से 19 सीटें मिलती नजर आ रही है। इस ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश की 65 विधानसभा क्षेत्रों के 5,932 लोग शामिल थे।

हालांकि अखिलेश यादव अभी भी मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के लोगों की पहली पसंद हैं। राज्य के 28 फीसदी लोग अखिलेश को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, वहीं 21 फीसदी लोगों ने मायावती को मुख्यमंत्री के रुप में पसंद किया। बीजेपी के आदित्यनाथ को महज 4 फीसदी तो मुलायम को 3 फीसदी लोगों ने पसंद किया। 

पंजाब में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

opinion polln of uttar pradesh, punjab and uttrakhand, who will win?
एबीपी न्यूज-लोकनीति और ,सीएसडीएस के ओपिनियन पोल में  पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को लगातार तीसरी बार बहुमत मिल सकता है। ओपिनियन पोल के मुताबिक पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों में से अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को 50 से 58 सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। पोल के मुताबिक कांग्रेस को 41-49 सीटें मिल सकती हैं। वहीं तमाम कोशिशों के बावजूद आम आदमी पार्टी को महज 12-18 सीटें मिलती नजर आ रहीं हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

राज्य के 29 प्रतिशत लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह को तो 20 प्रतिशत लोग प्रकाश सिंह बादल को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं। वहीं भगवंत मान को सिर्फ 8 प्रतिशत लोग ही मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं।

वहीं इंडिया टुडे ग्रुप के लिए एक्सिस-माई इंडिया की ओर से किए गए ओपिनियन पोल में भाजपा को यूपी में 206 से 216 सीटें मिलने के साथ बहुमत मिलने का अनुमान है। जबकि सपा  92 से 97 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर दिख रही है।

बसपा तीसरे नंबर पर खिसकती दिखाई दे रही है। बसपा को 79 से 85 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को महज 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।

उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

opinion polln of uttar pradesh, punjab and uttrakhand, who will win?
उत्तराखंड में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तराखंड में विधानसभा की कुल 70 सीटों में से बीजेपी को 35-43 सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस महज 22-30 सीटों तक सिमट सकती है।  

पोल के मुताबिक हरीश रावत मुख्यमंत्री के रुप में राज्य के लोगों की पहली पसंद हैं। राज्य के 19 प्रतिशत लोग हरीश रावत को तो 20 प्रतिशत लोग बीसी खंडूरी को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed