फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opinion poll: Hung Assembly In Uttar Pradesh, Punjab, Goa, clear majority for Bjp Uttarakhand

ओपिनियन पोल: गोवा में केजरीवाल को सिर्फ 2 सीटें, यूपी, उत्तराखंड में BJP आगे

Mon, 30 Jan 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
 opinion poll: Hung Assembly In Uttar Pradesh, Punjab, Goa, clear majority for Bjp Uttarakhand
राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुए एक ओपिनियन पोल में भाजपा, पंजाब छोड़ अन्य सभी राज्यों में बाकि पार्टियों से आगे निकलती दिखाई दे रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। इन तीनों राज्यों में त्रिशंकु विधानसभा होगी। 
विज्ञापन


द वीक-हंसा रिसर्च के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, जबकि उत्तराखंड में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार में आ रही है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। हालांकि इसके बावजूद भी कांग्रेस को पंजाब में सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद करनी होगी।
विज्ञापन


पांच राज्यों में से दो राज्यों, पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ रही अरविंद केजरीवाल की पार्टी, आम आदमी पार्टी पंजाब में दूसरे स्थान पर रहेगी, जबकि गोवा में काफी कोशिशों के बाबजूद आम आदमी पार्टी को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

 opinion poll: Hung Assembly In Uttar Pradesh, Punjab, Goa, clear majority for Bjp Uttarakhand
उत्तर प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा रहने के आसार है। यहां भारतीय जनता पार्टी सबसे पार्टी बनकर उभरेगी। प्रदेश की 403 विधानसभा सीट में से भाजपा को 192 से 196 सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि सपा और कांग्रेस गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं दिखाई दे रही है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन को प्रदेश में 178 से 182 सीटें मिलने के आसार है। पोल के मुताबिक मायावती की पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को इस चुनाव में बड़ा धक्का लग सकता है। बसपा को महज 20 से 24 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना होगा। वहीं अन्य पार्टियों को 5 से 9 सीट मिलने के आसार हैं।

पंजाब में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

ओपिनियन पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस सबसे पड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 49-51सीटो मिलेंगी। हालांकि फिर भी कांग्रेस बहुमत से दूर रहेगी। वहीं सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ सकता है।

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को 117 में सिर्फ 28 से 30 सीटों पर ही जीत मिलने के आसार है। वहीं पंजाब में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी पंजाब में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 30 से 35 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं अन्य पार्टियों को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा में केजरीवाल को मिलेंगी सिर्फ 2 सीटें

 opinion poll: Hung Assembly In Uttar Pradesh, Punjab, Goa, clear majority for Bjp Uttarakhand
अरविंद केजरीवाल
उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

उत्तराखंड में भाजपा न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी बल्कि स्पष्ट बहुमत से सरकार भी बनाएगी। पोल के मुताबिक उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 37-39 सीटें मिलेंगी। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को 27 से 29 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर संतोष करना होगा। बहुजन समाज पार्टी भी यहां 1 से 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती हैं। वहीं अन्य पार्टियों को 1 से 3 सीटें मिलने की उम्मीद है।

गोवा में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

गोवा में सत्ताधारी पार्टी, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी। पोल के मुताबिक गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 17 से 19 सीटों पर जीत मिलेगी। वहीं कांग्रेस को 11 से 13 सीटें मिलेंगी और उसे दूसरे स्थान से संतोष करना होगा।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को गोवा में महज 2 से 4 सीटें मिलने के आसार हैं और उसे चौथे स्थान से संतोष करना होगा। वहीं महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी को 3 से 5 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। वहीं अन्य पार्टियों को 3 से 5 सीटें मिलने के आसार हैं।

बता दें कि द वीक-हंसा रिसर्च की ओर से कराया गया यह ओपिनयन पोल कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने के तुरंत बाद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed