{"_id":"681b8a21580b3e6fd8053bd5","slug":"operation-sindoor-india-s-message-to-world-we-will-not-bow-down-to-terrorism-ajmer-sharif-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor:अजमेर शरीफ के चिश्ती बोले- भारत का दुनिया को संदेश, आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Sindoor:अजमेर शरीफ के चिश्ती बोले- भारत का दुनिया को संदेश, आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे
Wed, 07 May 2025 09:58 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 09:58 PM IST
सार
सलमान चिश्ती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी वीर सेनाओं और मजबूत राष्ट्र की निर्णायक नेतृत्व शक्ति को दिखाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सटीक सफलता पर वे पूरे देश को बधाई देते हैं।
विज्ञापन
अजमेर शरीफ
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना की पाकिस्तानी क्षेत्र में स्थित आतंकी शिविरों पर की गई कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' का हर वर्ग ने स्वागत किया है। अजमेर शरीफ दरगाह के हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने एक बयान जारी कर भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यह भारत का पूरी दुनिया को संदेश है कि वह आतंकी कार्रवाई को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे हमलों के अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिपे होंगे, उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सलमान चिश्ती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी वीर सेनाओं और मजबूत राष्ट्र की निर्णायक नेतृत्व शक्ति को दिखाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सटीक सफलता पर वे पूरे देश को बधाई देते हैं। यह अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम, कश्मीर में निर्दोष भारतीय नागरिकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के खिलाफ एक प्रचंड और न्यायपूर्ण उत्तर है।
विज्ञापन
Operation Sindoor: पीएम मोदी ने ही ऑपरेशन को 'सिंदूर' नाम दिया, प्रेस ब्रीफिंग भी दो महिला सैन्य अफसरों ने की
विज्ञापन
चिश्ती ने कहा कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को यह संदेश देने के लिए कि आतंकवाद मानवता पर एक अभिशाप है। जो भी निर्दोषों के खिलाफ हिंसा को शरण देता है, उसे बढ़ावा देता है या उसे सहारा देता है, अब वह किसी भी बहाने, किसी भी छुपे ठिकाने में सुरक्षित नहीं रह सकता।
उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के एकजुट हृदयों के साथ, हमारे महान राष्ट्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम अधर्म और आतंक के आगे कभी नहीं झुकेंगे, बल्कि सच्चाई, सम्मान और संकल्प के साथ उठ खड़े होंगे। यह संदेश अब स्पष्ट है कि जो लोग आतंक का पोषण करेंगे, उन्हें एक शांतिप्रिय और संप्रभु राष्ट्र के दृढ़ प्रतिकार का सामना करना होगा।