फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Palakkad: Indian Army undertaken a rescue operation to extricate a person stuck in a steep gorge in Malampuzha mountains, Kerala

ये इंडियन आर्मी है: पहाड़ों पर अब तक के सबसे खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम, खड़ी खाई से युवक को जिंदा निकाल लाए जवान

Wed, 09 Feb 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Feb 2022 09:21 AM IST
सार

भारतीय सेना के जवाब केरल की पहाड़ियों में फंसे एक युवक को जिंदा बचाने में कामियाब हुए हैं। इस खतरनाक ऑपरेशन में सेना ने अपनी मद्रास रेजीमेंट और पैराशूट रेजीमेंट की टुकड़ियों को भेजा था। 

विज्ञापन
Operation Palakkad: Indian Army undertaken a rescue operation to extricate a person stuck in a steep gorge in Malampuzha mountains,  Kerala
भारतीय सेना ने युवक काे बचाया - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के पलक्कड़ में पहाड़ियों में फंसे एक ट्रैकर को बचाने के लिए भारतीय सेना ने अब तक के सबसे कठिन ऑपरेशन को अंजाम दिया। करीब 48 घंटे के कठिन ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना के जवान मलमपुझा की पहाड़ियों में फंसे युवक को सुरक्षित बचाने में कामियाब हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इसकी तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इस ऑपरेशन के लिए सेना ने अपनी मद्रास रेजीमेंट और पैराशूट रेजीमेंट को उतारा था। 

विज्ञापन


खड़ी खाईं में फंस गया था युवक
सेना की ओर से बताया गया कि 23 साल का युवक आर बाबू ट्रैकिंग करने आया था, लेकिन वह मलमपुझा के पहाड़ों में बनी खड़ी खाई में गिर गया और उसमें ही फंस गया। इसके बाद युवक के दोस्तों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद सरकार की ओर से सेना से मदद मांगी गई, जिसके बाद भारतीय सेना ने मद्रास रेजीमेंट सेंटर, वेलिंगटन से 12 कर्मियों की एक टीम रवाना किया, इसके कुछ ही देर बात पैराशूट रेजीमेंट सेंटर, बेंगलुरु से 22 कर्मियों की दूसरी टीम को भी बचाव कार्य में लगाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की निगरानी के लिए लगाए गए ड्रोन
बचाव दल युवक से 200 मीटर की दूरी तक पहुंच गया था, लेकिन खड़ी खाई होने के कारण उस तक पहुंचना आसान नहीं था। युवक तक खाने-पीने का सामान पहुंचाने का प्रयास असफल रहा। हालांकि, इसके बाद सेना ने ड्रोन की मदद से युवक के स्वास्थ्य की निगरानी की। भारतीय सेना की ओर से चलाए गए इस ऑपरेशन में एनडीआरएफ जवानों ने भी मदद की। सेना ने कठिन प्रयास के बाद युवक को खाईं से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक सुरक्षित है और पूरी तरह से स्वस्थ्य है। खाईं में गिरने के कारण उसे मामूली चोटे आई हैं। सेना के जवानों की युवके के साथ तस्वीर भी साझा की गई है। 
युवक ने जवानों को किस कर बोला "थैंक यू"
सेना की जवानों का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाद का है। इसमें जवानों के साथ खाई में फंसा बाबू भी दिख रहा है। वह जवानों के बीच है। बाबू बातचीत के दौरान जवानों को किस करता है और उसकी जान बचाने के लिए किस करके धन्यवाद कहता है। इसके बाद सेना के जवान भारत माता और इंडियन आर्मी की जय के नारे लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed