{"_id":"61d6ddff14a02a7176305bbb","slug":"operation-over-in-12-hrs-assam-police-on-arrest-of-accused-in-bulli-bai-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulli Bai App Case: 21 साल का मुख्य साजिशकर्ता शिकंजे में आया, 12 घंटे में खत्म हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bulli Bai App Case: 21 साल का मुख्य साजिशकर्ता शिकंजे में आया, 12 घंटे में खत्म हुआ ऑपरेशन
Thu, 06 Jan 2022 05:48 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 06 Jan 2022 05:48 PM IST
सार
इस संबंध में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने तीन गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें से एक उत्तराखंड की एक 19 वर्षीय महिला है जिसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Bulli Bai App Case
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस द्वारा सूचना साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर बुल्ली बाई मामले में बुधवार शाम को जोरहाट से चौथे आरोपी का पता लगा लिया। पुलिस ने कहा कि 21 वर्षीय नीरज बिश्नोई इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है और उसे ऐप में कथित संलिप्तता के लिए गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया था, जिसमें सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
विज्ञापन
करीब 12 घंटे में ऑपरेशन खत्म
असम पुलिस के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली पुलिस इस मामले में हमारे साथ कोऑर्डिनेट कर रही है। उनकी टीम बुधवार सुबह यहां पहुंची और शाम तक हमने आरोपी का पता लगा लिया। यहां करीब 12 घंटे में ऑपरेशन खत्म हो गया। अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस जो मामले की जांच भी कर रही है, उसने आरोपी के संबंध में जोरहाट में पुलिस से संपर्क नहीं किया था।
विज्ञापन
भोपाल में पढ़ता है नीरज बिश्नोई
पुलिस ने कहा कि जोरहाट निवासी बिश्नोई भोपाल में पढ़ता है और गिटहब पर बुल्ली बाई ऐप का निर्माता होने के साथ-साथ बुल्ली बाई का मुख्य ट्विटर अकाउंट धारक भी है। उसे दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने गिरफ्तार किया था। उसे आगे की जांच के लिए दोपहर में जोरहाट से दिल्ली ले जाया गया। भोपाल में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई प्रदेश की राजधानी के वीआईटी कॉलेज में पढ़ता है। कॉलेज का परिसर यहां से 100 किमी. दूर स्थित सिहोर जिले में है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि बिश्नोई यहां द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है और काफी होशियार छात्र है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चलते वह अब तक ऑनलाइन कक्षाएं ही लेता रहा है।
विज्ञापन
महिला समेत तीन गिरफ्तार
इस संबंध में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने तीन गिरफ्तारियां की हैं, उत्तराखंड की एक 19 वर्षीय महिला जिसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, बेंगलुरू का एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र और एक अन्य 21 वर्षीय महिला भी उत्तराखंड से है। सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को बुल्ली बाई मोबाइल एप्लिकेशन पर नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जिसमें बिना अनुमति के फोटो लगाए गए थे। यह सुल्ली डील ऐप की तरह था जिसने पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा किया था।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक महिला पत्रकार की कथित रूप से छेड़छाड़ की गई तस्वीर को वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पत्रकार ने शिकायत दर्ज कराई थी और इसकी एक प्रति ट्विटर पर भी साझा की थी।
मुंबई पुलिस की एक घंटे की देरी की वजह से दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी
मुंबई पुलिस की टीम बुली बाई एप के कथित निर्माता नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार करने रवाना हो चुकी थी, लेकिन महज एक घंटे की देरी की वजह से इसका श्रेय उनके दिल्ली के समकक्षों को मिला। एक पुलिस अधिकारी ने यहां गुरुवार को यह दावा किया। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के जांचकर्ताओं ने एप के निर्माता के रूप में संदिग्ध बिश्नोई की डिजिटल निगरानी से उसके असम के जोरहाट में होने का पता लगा लिया था।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम असम जाने को तैयार थी, लेकिन उड़ान की वजह से इसमें विलंब हुआ। उन्होंने बताया कि इस बीच, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम जो इसी एप के खिलाफ दर्ज एक अन्य शिकायत की जांच कर रही है ने बिश्नोई का पता लगा लिया और गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई।
उन्होंने बताया कि उड़ानों के समय में देरी होने की वजह से मुंबई की टीम दिल्ली पुलिस से महज एक घंटे की देरी से पहुंची तबतक बिश्नोई पकड़ा जा चका था।