फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Kaveri, 14th batch of Indians left for Jeddah from Sudan and 365 people reached India

Operation Kaveri: भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से जेद्दा के लिए रवाना, भारत पहुंचे 365 लोग

Sun, 30 Apr 2023 12:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 Apr 2023 12:31 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि भारतीयों का 14वां जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत पोर्ट सूडान से रवाना हुआ। आईएनएस तेग पर सवार 288 यात्री जेद्दा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Operation Kaveri, 14th batch of Indians left for Jeddah from Sudan and 365 people reached India
Operation Kaveri, ऑपरेशन कावेरी - फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 288 यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि भारतीयों का 14वां जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत पोर्ट सूडान से रवाना हुआ। आईएनएस तेग पर सवार 288 यात्री जेद्दा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


365 लोगों का नया जत्था भारत लौटा
भारत संकटग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के अपने अभियान के तहत शनिवार को 365 लोगों का नया जत्था स्वदेश लाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत 365 यात्री अभी नई दिल्ली में उतरे हैं। वहीं भारतीयों के नए जत्थे की वापसी निकासी मिशन के तहत दो जत्थों में 754 लोगों के भारत पहुंचने के एक दिन बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, स्वदेश वापस लाए गए भारतीयों की कुल संख्या अब 1,725 है। भारतीयों को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह से घर वापस लाया गया, जहां भारत ने निकासी के लिए एक ट्रांजिट कैंप स्थापित किया था। 360 लोगों का पहला जत्था बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से नई दिल्ली लौटा। भारतीय वायुसेना के सी17 ग्लोबमास्टर विमान से 246 भारतीयों का दूसरा जत्था गुरुवार को मुंबई पहुंचा।

ऑपरेशन कावेरी ऐसे कर रहा काम
ऑपरेशन कावेरी के तहत, भारत अपने नागरिकों को खार्तूम और अन्य अशांत क्षेत्रों के संघर्ष क्षेत्रों से पोर्ट सूडान तक ले जा रहा है, जहां से उन्हें भारतीय वायु सेना के भारी-भरकम परिवहन विमान और भारतीय नौसेना के जहाजों में सऊदी अरब के शहर जेद्दा ले जाया जा रहा है। इसके बाद जेद्दा से, भारतीयों को ग्लोबमास्टर या भारतीय वायुसेना के विमान से घर वापस लाया जा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोमवार को सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' को खाली कराने के लिए मिशन शुरू करने की घोषणा की थी।

सूडान से आए 117 यात्रियों को क्वारंटाइन में रखा गया, नहीं लगाया गया था येलो फीवर का टीका
सूडान से आए भारतीय मूल के कुल 117 यात्रियों को क्वारंटाइन में रखा गया है, क्योंकि उन्हें येलो फीवर का टीका नहीं लगाया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए तो सभी यात्रियों की क्वारंटाइन की अवधि सात दिनों के बाद खत्म हो जाएगी।

इन यात्रियों को राज्यों के विभिन्न अस्पतालों में हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त भोजन की सुविधा के साथ किराए पर रहने की सुविधा प्रदान की गई है। मंत्रालय ने कहा, कि ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक कुल एक हजार 191 यात्री सूडान से भारत आ चुके हैं।


ऑपरेशन कावेरी : 596 और भारतीय सुरक्षित निकाले गए
ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसाग्रस्त सूडान से शनिवार को दो विमानों से 596 भारतीयों को सुरक्षित निकालकर स्वदेश लाया गया। शनिवार सुबह पांचवें विमान से 231 भारतीयों का दल नई दिल्ली पहुंचा। छठे विमान से 365 लोगों को लाया गया। अब तक कुल 1,955 भारतीयों की सकुशल वापसी हो चुकी है।

सूडान से आए बिहार के बक्सर निवासी मिस्त्री ने बताया, वहां लगातार बमबारी हो रही है। रॉकेट दागे जा रहे हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। भोजन कैंटीन को उड़ा दिया गया। यात्रा करना भी सुरक्षित नहीं है। वे बसों पर भी बमबारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed