फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Ganga Live Updates, Air force also Ready to Rescue Stranded indians in Ukraine, C17 Globemaster, Smriti Irani, Ukraine Russia War

ऑपरेशन गंगा Live: निकासी अभियान तेज- रोमानिया और हंगरी के लिए रवाना हुए भारतीय वायुसेना के दो विमान

Wed, 02 Mar 2022 12:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Mar 2022 12:19 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अभियान ऑपरेशन गंगा मिशन में अब भारतीय वायुसेना भी शामिल हो गई है। वायुसेना का  विमान C-17 बुधवार सुबह 4 बजे हिंडन एयरबेस से रवाना हुआ। 

विज्ञापन
Operation Ganga Live Updates, Air force also Ready to Rescue Stranded indians in Ukraine, C17 Globemaster, Smriti Irani, Ukraine Russia War
वायुसेना का विमान रवाना - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार सातवें दिन भी जारी है। बढ़ते खतरा को देखते हुए भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिको को निकालने के लिए निकासी अभियान को तेज कर दिया है। भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा मिशन के तहत भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए वायुसेना की भी मदद ली है।

विज्ञापन


ताजा जानकारी के अनुसार वायुसेना का एक विमान C-17 बुधवार सुबह 4 बजे हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया। इसके अलावा वायु सेना का एक और विमान, टेंट,कंबल और अन्य मानवीय सहायता सामग्री लेकर हिंडन एयरबेस से रवाना होने के लिए तैयार है। अपनी पहली उड़ान में 400 से ज्यादा भारतीय छात्रों और नागरिकों को यह विमान एयरलिफ्ट करके बुधवार शाम तक भारत ला सकता है। 
विज्ञापन


स्पेशल फ्लाइट पोलैंड से दिल्ली पहुंची
यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट पोलैंड से दिल्ली पहुंची। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने छात्रों का स्वागत किया। 



हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए वायु सेना के विमानों ने उड़ान भरी
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए दो भारतीय वायु सेना के विमानों ने उड़ान भरी।



स्पेशल फ्लाइट ने बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर स्पेशल फ्लाइट ने बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

वतन लौटते ही भारतीय छात्रों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
यूक्रेन से भारत लौटते ही भारतीय छात्रों ने भारत माता की जय के नारा लगाए। सभी छात्रों का स्वागत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों ने भारत माता की जय लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया छात्रों का स्वागत
यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। उन्होंने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वतन वापस लौटने पर आपलोगों का स्वागत है। आपके परिवार वाले आपका इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया। फ्लाइट क्रू को भी धन्यवाद दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed