फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only two hours fireworks allowed in Andhra Pradesh on Diwali festival

दिवाली पर्व पर आंध्र प्रदेश में केवल दो घंटे पटाखे जलाने की अनुमति

Thu, 12 Nov 2020 03:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अमरावती
एजेंसी, अमरावती Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 12 Nov 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
Only two hours fireworks allowed in Andhra Pradesh on Diwali festival
NGT

दिल्ली, महाराष्ट्र के बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में दिवाली समारोह पर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों के अनुसार, आवश्यक कदम उठाया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केवल दो घंटों के पटाखे जलाने की अनुमति दी गई हैं। सरकार ने प्रदेश में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे जलाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश में कोरोना पीड़ितों को देखते हुए यह फैसला लिया है। साथ ही पटाखों की बिक्री पर कुछ प्रतिबंध लगाया है। केवल प्रदूषण मुक्त पटाखे बेचने का आदेश दिया है। हर दुकान के बीच 10 फीट की दूरी का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही सरकार ने दुकानों पर खरीदारियों के बीच लगभग 6 फीट की दूरी रखने का आदेश दिया है। सरकार ने यह भी सुझाव दिया है कि दीवाली वस्तुओं का विक्रय करने वाली दुकानों में सैनिटाइजर का उपयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed