शिवसेना प्रमुख उद्धव बोले- पीएम मोदी ने जल्दबाजी में लिया नोट बैन का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम-मायावती तो पहले से ही इस फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस में अब तक सरकार के फैसले को लेकर उहापोह की स्थिति बनी थी। कोई फैसले के साथ खड़ा था तो कोई मोदी के फैसले को तुगलकी बता रहा था। लेकिन आज पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कांग्रेस का स्टैंड क्लियर किया। उन्होंने पीएम मोदी के नोट बैन के फैसले को गलत ठहराया।
वहीं, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच का रुख किया। राहुल के लोगों के बीच देख पत्रकारों ने उनसे सवाल किए तो वे नाराज हो गए। राहुल ने कहा कि वे 4000 रुपए बदलने आए थे, लेकिन उन्हें लाइन से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से इस फैसले से जनता परेशान है।
Inconvenience caused to ppl by sudden decision, which should have been made with taking people into confidence: Uddhav Thackeray #BlackMoney
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
This initiative taken by Govt is not in public interest, because only normal people are suffering from this hasty decision: Uddhav Thackeray
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
मीडिया को लेकर राहुल ने दिया विवादित बयान
राहुल यहीं नहीं रुके, पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सवाल मीडिया से और उनके करोड़पति मालिको से पूछो।
नोट बैन के बाद दूसरे दिन खुले बैंकों में देश भर में भारी भीड़ देखी गई। सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को आ रही है, जिन्होंने ज्यादा कैश अपने पास रखा था। वहीं, खबरें ये भी हैं अब भी कुछ लोग कालेधन को सफेद बनाने के उपाय ढूढ़ने में लगे हैं। एक बड़ा जन समुदाय मोदी के इस फैसले बैंकों की लाइन में जरूर खड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन वह इस फैसले पर खुशी जाहिर कर रहा है।