फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online retail and social media companies have to store users data in India

ऑनलाइन रिटेल और सोशल मीडिया कंपनियों को भारत में ही स्टोर करना होगा यूजर्स डाटा

Mon, 30 Jul 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Online retail and social media companies have to store users data in India

ई-कॉमर्स के लिए राष्ट्रीय नीति के मसौदे के अनुसार फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन रिटेल और सोशल मीडिया कंपनियों को अपने यूजर्स के डाटा को भारत में ही रखना पड़ सकता है। सरकार कंपनी कानून में भी संशोधन पर विचार कर सकती है ताकि ई-कॉमर्स कंपनियों में संस्थापकों की हिस्सेदारी घटने के बावजूद उनका नियंत्रण बना रह सके। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


मसौदा नीति के मुताबिक, जिन आंकड़ों को भारत में ही रखने की आवश्यकता होगी, उसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) द्वारा जुटाए गए कम्युनिटी डेटा, ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म, सोशल मीडिया, सर्च इंजन आदि समेत विभिन्न स्रोतों से यूजर्स द्वारा सृजित डेटा शामिल होगा।
विज्ञापन


यह भी सुझाव दिया गया है कि घरेलू कंपनियों को समान अवसर उपलब्ध कराया जाए। मसौदा में ई-कॉमर्स क्षेत्र में एफडीआई से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए प्रवर्तन निदेशालय में एक अलग विंग गठित करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन की थोक खरीद पर पाबंदी
सूत्रों के अनुसार ‘मार्केट प्लेस’ (ई-कॉमर्स कंपनियां) पर ब्रैंडेड वस्तुएं विशेष रूप से मोबाइल फोन की थोक में खरीद पर पाबंदी लगाई जा सकती है क्योंकि इससे कीमतों में गड़बड़ी होती है। सरकार ने राष्ट्रीय ई-वाणिज्य नीति तैयार करने के लिए वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed