फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online Fraud Woman duped of Rs 22 lakh by Facebook friend News in Hindi

Maharashtra: फेसबुक पर ठगी का शिकार हुई महिला, जालसाज ने 22 लाख हड़पे

Fri, 13 Jan 2023 12:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Jan 2023 12:57 PM IST
सार

ठगी की शिकार महिला को एक शख्स ने फरवरी, 2022 में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों के बीच नियमित रूप से चैटिंग शुरू हो गई।

विज्ञापन
Online Fraud Woman duped of Rs 22 lakh by Facebook friend News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 36 वर्षीय महिला के साथ 22.67 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया, महिला से यह ठगी एक फेसबुक फ्रेंड ने की। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ठगी की शिकार महिला को एक शख्स ने फरवरी, 2022 में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों के बीच नियमित रूप से चैटिंग शुरू हो गई। पुलिस ने बताया, एक दिन व्यक्ति ने महिला से अपनी मां के इलाज के लिए पैसे मांगे। धीरे-धीरे करके महिला ने उसे 7,25,000 रुपये भेजे और 15,42,688 रुपये के आभूषण भी दिए। महिला ने बताया, जब उसने पैसे वापस मांगे तो व्यक्ति आनाकानी करने लगा, जिसके पास उसने पुलिस से संपर्क किया। 
विज्ञापन


ऑनलाइन जॉब स्कैम का शिकार हुई महिला 
ठाणे में रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ऑनलाइन जॉब स्कैम का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया, जालसाज ने महिला को नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने चार जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पेज पर नौकरी का विज्ञापन देखा। जब उसने वेबसाइट पर नौकरी के बारे जांच शुरू की तो महिला से पहले कुछ शुरुआती भुगतानों की मांग की गई। इसके बाद महिला ने अगले छह दिनों में जालसाज को 5,38,173 रुपये का भुगतान किया। हालांकि, जब दिए गए नंबरों पर महिला ने संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed