फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online fraud: 10 held by Mumbai police's cyber cell for duping people of Rs 1.47 cr

Maharashtra: मुंबई में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में 10 लोग गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

Sat, 12 Oct 2024 07:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Oct 2024 07:12 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों एक फिनटेक कंपनी के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया गया था।

विज्ञापन
Online fraud: 10 held by Mumbai police's cyber cell for duping people of Rs 1.47 cr
Sa Re Ga Ma Pa पहुंचे जय कुमार झा से ठगी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों से दस लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर पांच अलग-अलग मामलों में लोगों से 1.47 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, पीडितों को एक फिनटेक कंपनी के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया गया। इसके बाद इनका पैसा हवाला चैनलों और धोखाधड़ी से बनाए गए बैंक खातों में भेजा गया। 
विज्ञापन

 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयेश उन्नी (34 वर्षीय), अरबाज समीर खान (26 वर्षीय) और शैलेश पुरुषोत्तमदास पटेल (53 वर्षीय) नवी मुंबई से हैं। वहीं, अजित कुमार सुखदेव करचे (51 वर्षीय) मलाड से, अमित राम सिंह (43 वर्षीय) दिल्ली से, हितेश सुरत सिंह (29 वर्षीय) हरियाणा से और नितिन चेंड़वांकर (47 वर्षीय), राजेश सोनवणे (51 वर्षीय) व उदय साल्वी मुंबई से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी आरोपियों को  पुलिस हिरासत में रखा गया है। ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा जाल हो सकता है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed