{"_id":"5f2ca77ad15a670a816783fa","slug":"online-essay-contest-on-independence-day-submit-your-thoughts-on-the-topic-of-atma-nirbhar-bharat-swatantra-bharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत-स्वतंत्र भारत विषय पर भेजें अपने विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वतंत्रता दिवस पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत-स्वतंत्र भारत विषय पर भेजें अपने विचार
Fri, 07 Aug 2020 06:29 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल बंद होने के चलते इस साल घर बैठे छात्रों को निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया है। आत्मनिर्भर भारत-स्वतंत्र भारत विषय पर 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र 14 अगस्त तक दस विषयों पर अपने विचार निबंध के रूप में innovate.mygov.in/essay-competition भेज सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत-स्वतंत्र भारत थीम पर छात्रों को विभिन्न विषयों पर अपने विचार निबंध के रूप में लिखने होंगे। इसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय और माईजीओवी संयुक्त रूप से कर रहा है। निबंध प्रतियोगिता में हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के दो वर्ग होंगे। इसमें एनसीईआरटी नोडल एजेंसी के रूप में सहयोग देगी।
विज्ञापन
यह हैं विषय
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में आत्मनिर्भर भारत: एक भारत श्रेष्ठ भारत, अनेकता में एकता, आत्मनिर्भर भारत में भारतीय संविधान व लोकतंत्र की बड़ी भूमिका, भारत के 75 वर्ष आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता एक देश, कोविड-19 और उसके बाद डिजिटल इंडिया की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत: देश के विकास में छात्रों की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत: लिंगभेद, जात-पात से आजादी, आत्मनिर्भर भारत: जैव विविधता और कृषि उन्नति से नए भारत का निर्माण, आत्मनिर्भर भारत में मेरे कर्त्तव्य और जिम्मेदारी समेत अन्य विषयों पर अपने विचार लिखने होंगे। एनसीईआरटी की ओर से हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी वर्ग के तहत प्रतियोगिता में 30 बेहतर निबंध लेखन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन