{"_id":"570f2b244f1c1b197b4a6abe","slug":"onion-price-crashes-to-30-paise-per-kg-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को अब सस्ते प्याज ने रुलाया, कीमत 30 पैसे प्रति किलो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसानों को अब सस्ते प्याज ने रुलाया, कीमत 30 पैसे प्रति किलो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : getty images
महंगे प्याज से हमारी आंखों में कई दफे आंसू आए, मध्य प्रदेश में सस्ती प्याज ने किसानों की आंखों में आंसू ला दिया। प्रदेश में प्याज की कीमतें भारी गिरावट दर्ज की गई है। नीमच जिले में प्याज की थोक कीमत 30 पैसे प्रति किलो की दर पर आ गई है। गिरावट का कारण प्याज का बंपर उत्पादन और मांग में कमी है। नीमच मध्य प्रदेश में प्याज का बड़ा मार्केट है।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बंपर फसल के कारण प्याज 30 से 35 पैसे प्रति किग्रा की दर से बिक रही है। इलाके के एक किसान दयाराम पटिदार के मुताबिक, चंद दिनों पहली प्याज की कीमत 15 से 20 रुपए प्रति किग्रा थी। उन्होंने बताया,''हमें अपनी फसल को कूड़े में फेंकने का मजबूर किया जा रहा है। किसानों को खेत से मंडी तक फसल लाने का खर्च भी नहीं मिल पा रहा।"
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक, नीमच की मंडी में प्रतिदिन तकरीबन 5000 बोरी प्याज पहुंच रहा है, लेकिन उनका खरीदार नहीं है। एक प्याज व्यापारी ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम 20 से 30 रुपए प्रति किग्रा प्याज बिक जाएगी, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता। भारी आवक से प्याज की कीमतों में बहुत कमजोर हो गई हैं।
विज्ञापन