{"_id":"624ed8d4ea411d67d42e8265","slug":"one-worker-dies-and-one-injured-as-part-of-building-roof-collapses-during-repair-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में हादसा: जेजे अस्पताल में बिल्डिंग की मरम्मत के दौरान गिरी छत, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में हादसा: जेजे अस्पताल में बिल्डिंग की मरम्मत के दौरान गिरी छत, एक मजदूर की मौत
Thu, 07 Apr 2022 05:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:59 PM IST
सार
अधिकारी के बयान के अनुसार, जब जेजे अस्पताल परिसर के अंदर मेट्रोन बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिरा, उस समय पांच मजदूर घटनास्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक ने सावधानी नहीं बरती, जिसके कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
जेजे अस्पताल में छत का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में स्थित सरकारी जेजे अस्पताल में हादसा हो गया। यहां अस्पताल परिसर में स्थित एक बिल्डिंग की मरम्मत के दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक पचास वर्षीय मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग ढ़ाईं बजे जब मेट्रोन बिल्डिंग में काम चल रहा था उस समय ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मोतीफुल शेख के रूप में हुई है। जबकि मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे लेकर बिल्डिंग की मरम्मत के कार्य में लगी एक निजी फर्म के मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इससे पहले दिन में, अधिकारियों ने कहा था कि मृतक की उम्र 15 वर्ष थी।
विज्ञापन
अधिकारी के बयान के अनुसार, जब जेजे अस्पताल परिसर के अंदर मेट्रोन बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिरा, उस समय पांच मजदूर घटनास्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक ने सावधानी नहीं बरती। उसने अपने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
इस मामले में जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में कर्मचारी की मौत को लेकर एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत), 288 (किसी भी इमारत के गिरने से मानव जीवन के लिए संभावित खतरे से बचाव में विफलता), 338 (गंभीर चोट पहुंचाना), 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए लापरवाही या लापरवाही से काम करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।