फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   One person killed and four injured due to collapse of a building in Bandra area of Mumbai

मुंबई: बांद्रा इलाके में इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

Mon, 07 Jun 2021 08:51 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
One person killed and four injured due to collapse of a building in Bandra area of Mumbai
बांद्रा में हुए हादसे के पास अग्निशमन की गाड़ी - फोटो : twitter@ANI

मुंबई के बांद्रा इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 17 लोगों को अभी तक रेस्क्यू किया जा चुका है।  कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी का कहना है कि मौके पर मौजूद अग्निशमन और पुलिस विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 11 लोगों को बचाया जबकि इलाके में रह रहे लोगों ने रात करीब डेढ़ बजे दीवार ढहने की घटना के तुरंत बाद छह लोगों की जान बचाई। निकाले गए सभी लोगों को बांद्रा में भाभा अस्पताल और सांताक्रूज में वी एन देसाई अस्पताल ले भर्ती कराया है। घायल सलमान खान (24), राहुल खोत (22), रोहन खोत (22) और लता खोत (48) की हालत स्थिर है। वहीं, रियाज अहमद (28) को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल चारों घायलों का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed