{"_id":"5d2d0f158ebc3e6ca56c3178","slug":"one-nation-one-card-offers-seamless-travel-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर : एक राष्ट्र एक कार्ड से जहां चाहें वहां घूमें, खरीदारी करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
काम की खबर : एक राष्ट्र एक कार्ड से जहां चाहें वहां घूमें, खरीदारी करें
Tue, 16 Jul 2019 05:11 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 16 Jul 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक राष्ट्र एक कार्ड एनसीएमसी की मदद से पूरे देश में कहीं भी घूमा जा सकता है और खरीदारी की जा सकती है। पीएम मोदी ने चार मार्च 2019 को अहमदाबाद से इस कार्ड की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्य सभा में बताया कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का इस्तेमाल मेट्रो, रेल, बस व अन्य साधनों में किया जा सकता है। साथ ही इसके जरिए किसी भी जगह पर भुगतान भी संभव है। सभी टोल नाकों, स्मार्ट सिटी में पार्किंग के लिए और खरीदारी के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन