{"_id":"62e5d73b7978ad2cdc71a16d","slug":"one-month-completed-for-the-new-government-of-eknath-shinde-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिंदे सरकार का एक महीना पूरा मगर मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, क्या तोड़ेंगे सीएम केसीआर का रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिंदे सरकार का एक महीना पूरा मगर मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, क्या तोड़ेंगे सीएम केसीआर का रिकॉर्ड
Sun, 31 Jul 2022 06:43 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jul 2022 06:43 AM IST
सार
Maharashtra News: महाराष्ट्र में शिंदे व फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हो रहे विलंब पर इसकी तुलना तेलंगाना के मुख्यमंत्री से की जाने लगी है। दरअसल, 2018 में जब तेलंगाना राष्ट्र समिति की दूसरी बार सरकार बनी थी तब 13 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री के तौर पर चंद्रशेखर राव ने और मोहम्मद अली ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी।
विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and cm eknath shinde
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारी राजनीतिक उठापटक के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली नई सरकार का गठन हुए एक महीना पूरा हो गया, लेकिन अभी तक कैबिनेट विस्तार के अभी कोई संकेत नहीं हैं। ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
विज्ञापन
शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ 40 विधायकों के विद्रोह करने के 10 दिन बाद राज्य में नई सरकार का गठन हुआ था। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी।
विज्ञापन
तेलंगाना में 66 दिन तक था दो सदस्यीय मंत्रिमंडल
महाराष्ट्र में शिंदे व फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हो रहे विलंब पर इसकी तुलना तेलंगाना के मुख्यमंत्री से की जाने लगी है। दरअसल, 2018 में जब तेलंगाना राष्ट्र समिति की दूसरी बार सरकार बनी थी तब 13 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री के तौर पर चंद्रशेखर राव ने और मोहम्मद अली ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी। इसके बाद करीब 66 दिन के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था।
विज्ञापन