{"_id":"61071b002aecff1ff9618516","slug":"one-maoist-was-killed-in-a-police-encounter-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर
Mon, 02 Aug 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:36 AM IST
सार
- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दल कुरनापल्ली-बोधनल्ली इलाके में चला रहे थे तलाश अभियान
- घटनास्थल से एक ।303 राइफल और दो किट बैग बरामद किए गए
विज्ञापन
तलाश अभियान चलाती पुलिस टीम
- फोटो : AmarUjala
विस्तार
तेलंगाना में भद्राद्री-कोठागुडम जिले के वन क्षेत्र में माओवादियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई एक मुठभेड़ में एक माओवादी की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दल कुरनापल्ली-बोधनल्ली इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
तभी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने पुलिस पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक माओवादी की मौत हो गई।
विज्ञापन
भद्राद्री कोठमगुडम जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने कहा कि इलाके की तलाश के दौरान पुलिस ने सुबह करीब 8:15 बजे 10 सशस्त्र माओवादियों को देखा। उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की और इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस का कोई कर्मी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की उम्र करीब 25 साल है। साथ ही कहा कि उसकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा कहा कि घटनास्थल से एक ।303 राइफल और दो किट बैग बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।