फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one lakh vacancies in paramilitary forces, will there be 'periodic workforce assessment' for vacant posts?

CAPF: अर्धसैनिक बलों में एक लाख से अधिक रिक्तियां, क्या खाली पदों को लेकर होगा 'आवधिक कार्यबल मूल्यांकन'?

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 15 Mar 2025 07:29 PM IST
सार

संसदीय स्थायी समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में स्टाफ की जरुरत और वैकेंसी को त्वरित गति से भरने के लिए 'आवधिक कार्यबल मूल्यांकन' किया जाए। खाली पदों को भरने के लिए 'फास्ट ट्रैक भर्ती तरीका' अपनाया जाए।

विज्ञापन
one lakh vacancies in paramilitary forces, will there be 'periodic workforce assessment' for vacant posts?
असम राइफल्स के जवान। - फोटो : ANI

विस्तार

असम राइफल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों 'सीएपीएफ' में एक लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। इन बलों की कुल स्वीकृत संख्या 1059674 हैं, लेकिन एक जनवरी 2025 की स्थिति के मुताबिक, इन बलों की मौजूदा नफरी 947981 है। इस आंकड़े के मुताबिक, सीएपीएफ में 111693 पद खाली हैं। लगभग 45 हजार पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। सभी केंद्रीय बलों की कुल संख्या में महिलाओं की हिस्सेदारी 42470 है। गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने 10 मार्च को 'एमएचए' की अनुदान मांगों (2025-26) को लेकर राज्यसभा में पेश की 252वीं रिपोर्ट में यह बात कही है। संसदीय स्थायी समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में स्टाफ की जरुरत और वैकेंसी को त्वरित गति से भरने के लिए 'आवधिक कार्यबल मूल्यांकन' किया जाए। खाली पदों को भरने के लिए 'फास्ट ट्रैक भर्ती तरीका' अपनाया जाए। इसके जरिये सीएपीएफ में स्वीकृत पद और खाली पदों के बीच का अंतर जल्द से जल्द खत्म हो सकेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भाजपा के सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल हैं। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गृह मंत्रालय, इन बलों में जेंडर प्रतिनिधित्व को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए। इसके लिए केंद्रीय बलों में लक्षित भर्ती प्रक्रिया, बेहतर इन्सेटिव और महिलाओं के लिए वर्किंग कंडीशन को बढ़ाया जाए। यह सुझाव भी दिया गया है कि केंद्रीय बलों में 'आवधिक कार्यबल मूल्यांकन' के अलावा रिटेंशन पॉलिसी में सुधार किया जाए। कल्याण के उपाय और करियर में ग्रोथ के अवसरों में बढ़ोतरी हो। इन सबके जरिए अर्धसैनिक बलों में लंबे समय की सेवा प्रतिबद्धता के लिए कार्मिकों का मनोबल बढ़ सकेगा। 
विज्ञापन


असम राइफल में कार्मिकों की स्वीकृत संख्या 65536 है। फिलहाल इस बल में 61767 जवान हैं। 2335 जवानों की भर्ती प्रक्रिया/ज्वाइनिंग जारी है। असम राइफल में महिलाओं की संख्या 2513 है। बीएसएफ में कार्मिकों की कुल स्वीकृत संख्या 272447 है, जबकि तैनाती 258080 है। करीब 11 हजार जवानों की भर्ती प्रक्रिया/ज्वाइनिंग चल रही है। बीएसएफ में महिलाओं की संख्या 11404 है। सीआईएसएफ में कार्मिकों की स्वीकृत संख्या 193970 है। अगर मौजूदा संख्या को देखें तो वह 150720 है। 13230 जवानों की भर्ती प्रक्रिया/ज्वाइनिंग जारी है। सीआईएसएफ में महिलाओं की संख्या 10629 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- CRPF: पीएम मोदी ने मोटापे पर चिंता जताई, सीआरपीएफ डीजी ने बनाया 3.25 लाख कर्मियों को फिट रखने का प्लान

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में कार्मिकों की स्वीकृत संख्या 330983 है। अगर मौजूदा संख्या को देखें तो वह 296114 है। 8962 जवानों की भर्ती प्रक्रिया/ज्वाइनिंग जारी है। सीआरपीएफ में महिला जवानों की संख्या 10086 है। आईटीबीपी में कार्मिकों की स्वीकृत संख्या 98859 है। अगर मौजूदा संख्या को देखें तो वह 88610 है। 5711 जवानों की भर्ती प्रक्रिया/ज्वाइनिंग जारी है। आईटीबीपी में महिलाओं की संख्या 3722 है। एसएसबी में कार्मिकों की कुल स्वीकृत संख्या 97879 है। मौजूदा संख्या को देखें तो वह 92690 है। 1795 जवानों की भर्ती प्रक्रिया/ज्वाइनिंग जारी है। एसएसबी में महिलाओं की संख्या 4116 है। 

इसे भी पढ़ें- Flight Delay: 365 दिन में 14978 फ्लाइट रद्द, अगर इतनी देर में भी नहीं उड़ा प्लेन तो वापस मिलेंगे पूरे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed