फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One lakh NRIs want to return to Kerala due to job loss in Coronavirus Lockdown, Registered on the state government portal

नौकरी जाने की वजह से केरल लौटना चाहते हैं एक लाख एनआरआई, ऑनलाइन पंजीकरण कराया

Sat, 02 May 2020 11:47 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 May 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
One lakh NRIs want to return to Kerala due to job loss in Coronavirus Lockdown, Registered on the state government portal
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए दुनियाभर में लगाए लगे लॉकडाउन की वजह से हजारों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। नौकरी जाने और अन्य कारणों की वजह से बड़ी तादाद में एनआरआई केरल लौटना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मीडिया को बताया कि चार दिनों में तीन लाख से अधिक एनआरआई ने केरल लौटने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से एक लाख लोगों ने केरल लौटने का कारण नौकरी चले जाना बताया है। 
विज्ञापन


इनके अलावा अन्य लोगों ने वीजा खत्म होना, जेल से रिहाई, सालाना छुट्टी जैसे कारण बताए हैं। पंजीयन कराने वाले लोगों में 9561 बच्चे और 9,515 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। केरल सरकार ने केरल निवासी एनआरआई के लिए अलग विभाग बनाया है। इसके पोर्टल पर एनआरआई ऑनलाइन अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 497 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल में इस वायरस से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 392 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed