फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One killed in firing over land row in Kutch desert, 15 held

Gujarat Land Row: कच्छ के रण में जमीन के लिए खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल; 15 लोगों पर एफआईआर

Thu, 16 May 2024 09:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 16 May 2024 09:11 PM IST
सार

Gujarat Land Row: कच्छ के रण में जमीन के लिए दो गुटों के बीच जानलेवा संघर्ष हो गया। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
One killed in firing over land row in Kutch desert, 15 held
हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के कच्छ के रण में जमीन के लिए दो गुटों के बीच जानलेवा संघर्ष हो गया। इस संघर्ष के दौरान खुली फायरिंग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


15 लोगों के खिलाफ एफआईआर
कच्छ जिले के कानमेर गांव में हुए इस खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक सागर बागमार का कहना है कि इस संघर्ष में चार लोग घायल हो गए थे, जिनमें से तीन लोगों को गोली लगी थी। इनमें से एक व्यक्ति दिनेश कोली के माथे पर गोली लगी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
पुलिस का कहना है कि कानमेर गांव के मगन गोहिल की शिकायत पर दर्ज की गई है। मगन भी इस झड़प में घायल हो गए थे। एफआईआर में बताया गया है कि गोहिल और करीब 10 अन्य लोग उस स्थान पर थे, जो कभी नमक का कारखाना हुआ करता था। इस बीच 17 लोग पांच वाहनों पर मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी। एफआईआर में कहा गया है कि जमीन पर मालिकाना हक का दावा करने वाले तीन लोगों के पास बंदूकें थीं। इसके बाद उन्होंने वहां फायरिंग की, जिसमें चार लोगों को गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed