{"_id":"63b44e514de318129f3f3e6d","slug":"one-killed-and-several-injured-after-scuffle-between-two-groups-of-mosque-committee-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: बिलासिपारा में मस्जिद समिति के दो गुटों के बीच हुई झड़प, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: बिलासिपारा में मस्जिद समिति के दो गुटों के बीच हुई झड़प, एक की मौत, कई घायल
Tue, 03 Jan 2023 09:19 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, धुबरी
पीटीआई, धुबरी
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:19 PM IST
सार
धुबरी जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा ने बताया कि यह घटना बिलासिपारा की बंगालीपारा मस्जिद में हुई और पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक ने सोमवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के धुबरी जिले के बिलासिपारा इलाके में एक मस्जिद समिति के दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना 30 दिसंबर की है।
विज्ञापन
धुबरी जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा ने बताया कि यह घटना बिलासिपारा की बंगालीपारा मस्जिद में हुई और पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक ने सोमवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसपी अपर्णा ने कहा कि हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और घटना के संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मस्जिद के दो गुटों में झड़प हुई और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। एसपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन