{"_id":"689f09dbd43ce07ea8005000","slug":"one-dies-of-dengue-three-others-due-to-its-suspected-infection-medical-officer-among-3-suspended-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: डेंगू से एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य की संदिग्ध संक्रमण से मौत; चिकित्सा अधिकारी समेत तीन निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: डेंगू से एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य की संदिग्ध संक्रमण से मौत; चिकित्सा अधिकारी समेत तीन निलंबित
Fri, 15 Aug 2025 03:50 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 15 Aug 2025 03:50 PM IST
सार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में डेंगू-मलेरिया का कहर देखने को मिला है। बता दें कि मुलचेरा तहसील में डेंगू और उसके संदिग्ध बुखार से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल प्रशासन ने इलाके में फॉगिंग समेत अन्य कार्यक्रम को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के मुलचेरा तहसील में डेंगू और उसके संदिग्ध बुखार से चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि बाकी तीन संदिग्ध मामले थे। लापरवाही बरतने पर एक मेडिकल अफसर और दो स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: मीट बैन के खिलाफ विपक्षी दलों-कारोबारियों ने किया प्रदर्शन, हाथ में मुर्गा-चिकन लेकर की नारेबाजी
मुलचेरा तहसील में अब तक 117 लोग डेंगू पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुलचेरा के 10-12 गांवों में अब तक 117 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। मौत के मामले 6, 8, 11 और 13 अगस्त को सामने आए, जिनमें से तीन मरीज निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरे। ये सभी गांव लगाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया के कुल 666 सैंपल लिए गए
स्वास्थ्य विभाग को इस क्षेत्र में डेंगू फैलने की जानकारी 7 अगस्त को मिली थी। फिलहाल 15 टीमें 25 गांवों में सर्वे कर रही हैं और डेंगू-मलेरिया के लिए सैंपल ले रही हैं। अब तक 666 सैंपल लिए गए, जिनमें से 117 NS1 टेस्ट में पॉजिटिव मिले।
यह भी पढ़ें - Karnataka: 'धर्मस्थल षड्यंत्र का सच जल्द आएगा सामने', कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा दावा
प्रभावित इलाकों में फॉगिंग समेत कार्यक्रम जारी
वहीं इलाके में इस गंभीर स्थिति को संभालने के लिए चार अतिरिक्त डॉक्टर, दो लैब टेक्नीशियन और 22 स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रभावित गांवों में मच्छरों और उनके लार्वा को नष्ट करने के लिए फॉगिंग, जागरूकता अभियान और अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

डेंगू एक वायरल बुखार है जो एडीज एजिप्टी नाम के मच्छर के काटने से फैलता है। यह खासतौर पर बरसात और उसके बाद के मौसम में ज्यादा फैलता है। समय रहते इसके लक्षण पहचानकर इलाज करना और बचाव के उपाय अपनाना बहुत जरूरी है।
डेंगू के मुख्य लक्षण
डेंगू से बचाव के उपाय
डेंगू के मुख्य लक्षण
- डेंगू के लक्षण अक्सर संक्रमण के 4–10 दिन बाद दिखाई देते हैं।
- तेज बुखार - अचानक तेज बुखार आना, उल्टी या जी मिचलाना
- सिरदर्द - खासकर आंखों के पीछे तेज दर्द।
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द - इतना कि इसे कभी-कभी हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है।
- थकान और कमजोरी - बुखार उतरने के बाद भी लंबे समय तक कमजोरी रहना।
- चमड़ी पर लाल चकत्ते - शरीर या हाथ-पैर पर छोटे-छोटे लाल धब्बे।
- गंभीर मामलों में - नाक/मसूड़ों से खून आना, पेट में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरना।
डेंगू से बचाव के उपाय
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें - कूलर, गमले, टायर, पानी की टंकी आदि में पानी हर हफ्ते खाली या बदलें।
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, खासकर दिन में सोते समय (क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है)।
- शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें - फुल बाजू की शर्ट, पैंट आदि।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम, स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करें।
- खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएं।