फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one country one ration card system implemented in nine states

नौ राज्यों में ‘एक देश एक राशन कार्ड’ प्रणाली लागू

Thu, 10 Dec 2020 02:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
one country one ration card system implemented in nine states
One Nation One Ration card - फोटो : Twitter

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि नौ राज्यों में ‘एक देश एक राशन कार्ड’ प्रणाली को लागू कर दिया है। इसके तहत केंद्र ने उन्हें 23,523 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाने की मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और त्रिपुरा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) सुधारों को सफलतापूर्वक लागू किया है।

विज्ञापन


एक विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश को इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ मिला है। वह कर्ज की विशेष सुविधा के जरिए 4,851 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधार ले सकेगा।
विज्ञापन



इसके बाद कर्नाटक को 4,509 करोड़ और गुजरात को 4,352 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधारी जुटाने का विकल्प मिलेगा। वित्त मंत्रालय का कहना है कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग यह प्रमाणित करने को नोडल विभाग है कि किस राज्य ने सुधार के लिए जरूरी शर्तों को पूरा किया। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि अतिरिक्त उधारी पाने की योग्यता के लिए राज्यों को 31 दिसंबर, 2020 तक सुधारों को लागू करना होगा। उम्मीद है कि इस समय-सीमा तक कई अन्य राज्य भी सुधारों को अपने यहां सफलता से लागू कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed