{"_id":"5fd2a74e8ebc3e3f7d1e1a54","slug":"once-again-india-nepal-decided-to-temporarily-restart-the-airline-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल ने अस्थायी तौर पर विमान सेवा फिर शुरू करने का किया फैसला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-नेपाल ने अस्थायी तौर पर विमान सेवा फिर शुरू करने का किया फैसला
Fri, 11 Dec 2020 04:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और नेपाल ने विमान सेवा को अस्थायी तौर पर फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद के कारण दोनों देशों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था। रिश्तों को सामान्य बनाने के प्रयास का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में दोनों देशों ने अपने यहां से दिल्ली और काठमांडो एक-एक उड़ान भेजने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला के काठमांडो दौरे के दो हफ्ते बाद विमान सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। अपने दौरे में शृंगला ने नेपाल के शीर्ष नेताओं से गहन बातचीत की थी। उम्मीद है कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली भी अगले तीन हफ्तों में भारत आ सकते हैं।
विज्ञापन