{"_id":"5f4c89e98ebc3e3d0d55b7f1","slug":"onam-2020-prime-minister-narendra-modi-and-rahul-gandhi-tweet-and-congratulate-to-citizens-for-the-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"Happy Onam 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राहुल गांधी ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Happy Onam 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राहुल गांधी ने दी बधाई
Mon, 31 Aug 2020 10:56 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
ओणम के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ओणम पर शुभकामनाएं, यह एक अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक मौका होता है। मैं कामना करता हूं कि हर किसी को खुशी और अच्छी सेहत मिले
विज्ञापन
Greetings on Onam. This is a unique festival, which celebrates harmony. It is also an occasion to express gratitude to our hardworking farmers. May everyone be blessed with joy and best health. pic.twitter.com/4pjpGRKk6Q
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2020
विज्ञापन
मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी ओणम के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इसकी एक क्लिप भी साझा की। उन्होंने कहा था कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनता जा रहा है। इसकी धूम आज विदेशों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
यही नहीं उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस ओणम पर, आइए हम अपने आप को ईमानदारी, अखंडता, करुणा, निस्वार्थता और बलिदान के मूल्यों की याद दिलाएं, जिसका महान महाराजा महाबली ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाएं।
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ओणम के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के सभी के लिए अच्छा स्वस्थ्य, खुशहाली एवं समृद्धि लाने की कामना है। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने ट्वीट किया कि सभी को इस त्यौहार की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि ओणम का यह पर्व सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।