फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On World Environment Day PM Modi along with the union ministers Prakash Javadekar and Dharmendra Pradhan address a virtual program

एलान: एथेनॉल क्षेत्र के लिए रोडमैप जारी, जानें पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Sat, 05 Jun 2021 11:55 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 05 Jun 2021 11:55 AM IST
सार

आज विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व केंद्रीय पेट्रोलियम परिवहन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया है।

विज्ञापन
On World Environment Day PM Modi along with the union ministers Prakash Javadekar and Dharmendra Pradhan address a virtual program
विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

दुनियाभर के देश आज यानी शनिवार (5 जून) को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व केंद्रीय पेट्रोलियम परिवहन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय व पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संयुक्त रूप से किया। इस वर्ष के आयोजन का विषय 'बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा' देना रहा।

विज्ञापन


एथेनॉल क्षेत्र के विकास के लिए रोडमैप जारी
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत ने एथेनॉल क्षेत्र के विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप जारी किया है, जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि एथेनॉल के उत्पादन और वितरण से संबंधित ई100 पायलट प्रोजेक्ट भी शनिवार से पुणे में शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
साल 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसद इथेनॉल सम्मिश्रण
पीएम मोदी ने कहा कि प्रदूषण को कम करने और आयात पर निर्भरता घटाने के लिए पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को पांच साल से घटाकर 2025 कर दिया गया है। पहले यह लक्ष्य 2030 तक पूरा किया जाना था। उन्होंने कहा, 'सात से आठ साल पहले भारत में एथेनॉल पर शायद ही कभी कोई चर्चा होती थी, लेकिन अब एथेनॉल हमारी प्राथमिकता का हिस्सा है। इथेनॉल पर ध्यान देने से पर्यावरण और किसानों के जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हमारा लक्ष्य साल 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसद इथेनॉल सम्मिश्रण को पूरा करना है।'
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘वर्ष 2013-14 में जहां देश में 38 करोड़ लीटर एथेनॉल खरीदा जाता था, वह अब आठ गुना से भी ज्यादा बढ़कर करीब 320 करोड़ लीटर हो गया है। पिछले साल पेट्रोलियम कंपनियों ने 21 हजार करोड़ रुपये का एथेनॉल खरीदा और इसका बड़ा हिस्सा देश के किसानों, विशेष कर गन्ना किसानों को गया और उन्हें इससे बहुत लाभ हुआ।' बता दें, गन्ने और गेहूं व टूटे चावल जैसे खराब हो चुके खाद्यान्न तथा कृषि अवशेषों से एथेनॉल निकाला जाता है। इससे प्रदूषण भी कम होता है और किसानों को आमदनी का एक विकल्प भी मिलता है।

दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश कर रहा भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान जलवायु परिवर्तन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब पर्यावरण की रक्षा की बात हो तो यह जरूरी नहीं कि विकास कार्यों को अवरुद्ध किया जाए और इस मामले में भारत दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी दोनों एक साथ चल सकती हैं, आगे बढ़ सकती हैं। भारत ने यही रास्ता चुना है।’


जलवायु परिवर्तन का अगुवा बनकर उभर रहा देश
उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया कभी भारत को जलवायु परिवर्तन, इतनी बड़ी आबादी के चलते एक चुनौती के रूप में देखती थी। लोगों को लगता था कि संकट यहीं से आएगा, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज हमारा देश जलवायु परिवर्तन का अगुवा बनकर उभर रहा है। एक विकराल संकट के विरुद्ध बड़ी ताकत बन रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed