फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On the resignation of Election Commissioner Arun Goel, Rajya Sabha MP Kapil Sibal reacts

Politics: 'वे चुनाव आयोग को अपने ही लोगों से भर देंगे', अरुण गोयल के इस्तीफे पर कपिल सिब्बल का भाजपा पर निशाना

Sun, 10 Mar 2024 12:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Mar 2024 12:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी अरुण गोयल के इस्तीफे पर भाजपा पर तंज कसा है। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी और बंगाली विरोधी है। यह बाहरी लोगों और जमीनदारों की पार्टी है।

विज्ञापन
On the resignation of Election Commissioner Arun Goel, Rajya Sabha MP Kapil Sibal reacts
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उनके इस्तीफे पर राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर बात है जिसके आधार पर अरुण गोयल ने इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है। 
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
अरुण गोयल ने कहा, "यह निश्चित रूप से आश्चर्यजनक है। अगर चुनाव से ठीक पहले आप इस्तीफा देते हैं, तो जाहिर है कि कुछ गंभीर बात है जिसके आधार पर उन्होंने इस्तीफा दिया होगा। मैं उस कारण का अनुमान नहीं लगा सकता हूं, लेकिन जाहिर तौर पर मतभेद का कुछ तत्व है, खासकर जब उनका कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ था।"
विज्ञापन


सिब्बल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "वे आयोग को अपने ही लोगों से भर देंगे जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है। चुनाव कार्यक्रम को सत्तारूढ़ दल के हित के अनुरूप बनाया जाएगा। हमने इससे पहले भी देखा है जब भाजपा के लोगों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले भाषणों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। किसी विपक्षी सदस्य द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन्हें तुरंत नोटिस दे दिया जाता है। हम इस आयोग के व्यवहार को जानते हैं, इसलिए हमें इनसे कोई अपेक्षा नहीं है।"


पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी अरुण गोयल के इस्तीफे पर भाजपा पर तंज कसा है। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा, "भाजपा बंगाल विरोधी और बंगाली विरोधी है। यह बाहरी लोगों और जमीनदारों की पार्टी है। बंगाल के लिए फंड भी बंद कर दिया गया है। केवल बंगाल में ही केंद्रीय बलों को भेजा जा रहा है, गुजरात और उत्तर प्रदेश में नहीं भेज रहे हैं। चुनाव से पहले ही चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया। इससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बारे में क्या संदेश जाता है? टीएमसी आपको बंगाल में आकर हमारे वोट लूटने नहीं देगी।"

क्या है इस्तीफा देने का कारण
सूत्रों के मुताबिक, गोयल ने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। सरकार की तरफ से उन्हें इस्तीफा नहीं देने के लिए मनाने की भी कोशिश हुई, लेकिन वह नहीं माने। सूत्रों का दावा है कि पांच मार्च को गोयल सेहत का हवाला देते हुए कोलकाता दौरा बीच में छोड़ आए थे। आठ मार्च को उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव के साथ चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती के संबंध में बैठक में हिस्सा लिया था। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी थे। कुछ रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि ‘विभिन्न मुद्दों पर मतभेद’ थे, जिसके कारण इस्तीफा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed