{"_id":"5b742ea242c792525b65e2b3","slug":"on-the-resignation-of-ashutosh-kejriwal-said-will-not-leave-you-in-this-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष के इस्तीफे पर केजरीवाल ने कहा, इस जन्म में नहीं छोड़ेंगे तुम्हारा साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आशुतोष के इस्तीफे पर केजरीवाल ने कहा, इस जन्म में नहीं छोड़ेंगे तुम्हारा साथ
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने पार्टी छोड़ते हुए पीएसी से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने उनके प्रस्ताव पर जवाब देते हुए एक ट्वीट कर कहा है कि वे आशुतोष का साथ इस जन्म में नहीं छोड़ेंगे। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी आशुतोष के इस्तीफे पर चिंता प्रकट की है और कहा है कि यह बेहद दुखद फैसला है। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद आशुतोष को मनाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की इस टिप्पणी को इस अर्थ में अहम माना जा रहा है क्योंकि आशुतोष की नाराजगी उन्हीं के फैसले के कारण बताई जा रही है। दरअसल, जब पार्टी की तरफ से तीन राज्यसभा सांसदों को चुनने का वक्त आया था, तब केजरीवाल की सहमति से आशुतोष, संजय सिंह और एक अन्य उद्योगपति को राज्यसभा में भेजने की बात आई थी। लेकिन आशुतोष ने उद्योगपति को राज्यसभा भेजने पर गहरी आपत्ति जाहिर की थी। इसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच तल्खी बढ़ गई थी। कुछ दिनों के ही बाद आशुतोष ने एक किताब लिखने के नाम पर पार्टी की जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त कर लिया और पार्टी ऑफिस आना बंद कर दिया।
विज्ञापन
अन्य नेताओं ने भी जताया दुख
ठीक स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अपना इस्तीफा सौंपकर आशुतोष ने पार्टी नेताओं को सकते में डाल दिया है। दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आशुतोष पार्टी से नाराज नहीं हैं और उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है लेकिन उन्होंने कहा कि आशुतोष से बात की जाएगी और उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा जाएगा। गोपाल राय ने यह भी बताया कि आशुतोष ने एक नई जिम्मेदारी के चलते इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
पार्टी सांसद संजय सिंह ने आशुतोष को एक अच्छे दोस्त और एक अच्छे इंसान के रूप में बताते हुए कहा कि उन्हें उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उन्होंने कहा है कि आशुतोष का पार्टी से अलग होना उनके लिए किसी हृदय विदारक घटना से कम नहीं है। पार्टी के एक विधायक जनरैल सिंह ने कहा कि वे पार्टी के लिए एक अमूल्य निधि हैं, उन्होंने पार्टी के हर मंच से उसकी विचारधारा को मजबूती देने का काम किया है। पार्टी को उनसे बात करनी चाहिए और उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए।