फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah to flag off modi van today latest news update: On the occasion of Narendra modi 20 years Amit shah flag off Modi Van today

Modi Van: गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, पांच विधानसभाओं में करेगी प्रचार

Tue, 19 Oct 2021 08:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Oct 2021 08:22 AM IST
सार

इन वैन में 32 इंच का टेलीवीजन और हाईस्पीड इंटरनेट होगा। यह जहां से भी गुजरेगी नरेंद्र मोदी के भाषणों और रैलियों को लोगों को दिखाएगी। 
 

विज्ञापन
amit shah to flag off modi van today latest news update: On the occasion of Narendra modi 20 years Amit shah flag off Modi Van today
अमित शाह ने मोदी वैन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'मोदी वैन' को हरी झंडी दिखाई। भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत यह वैन कौशांबी विकास परिषद के द्वारा संचालित की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व कौशांबी से लोकसभा सांसद विनोद सोनकर ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


पांच विधानसभाओं में पांच वैन 
कौशांबी की पांच विधानसभाओं में पांच वैन घूमेंगी। सांसद विनोद सोनकर ने इस वैन की खासियत के बारे में बात करते हुए कहा कि इनमें 32 इंच का टेलीवीजन लगा है और ये पूरी तरह हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस से लैस हैं। जगह-जगह ये वैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करेंगी, साथ ही उनकी रैलियां व भाषणों को भी जनता को दिखाएंगी। 
विज्ञापन


कोरोना के प्रति वैन करेगी जागरूक
भाजपा नेता ने बताया कि यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक और टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगी। इसके अलावा वैन जहां भी जाएगी गांवों को स्वच्छ रखने, जल संचय करने के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगी। इतना ही नहीं वैन के जरिए केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लिए लोगों का पंजीकरण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2001 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्तूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद उन्हें लगातार दो बार सीएम पद के लिए चुना गया। 13 साल सीएम रहने के बाद वे 2014 में प्रधानमंत्री बनें, तब से वह इसी पद पर हैं। इस तरह उन्होंने सत्ता में 20 साल पूरे किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed