{"_id":"674c0a6eb2a3e87dba01dd5a","slug":"on-the-first-week-of-the-winter-session-of-parliament-getting-washed-out-congress-reaction-news-in-hindi-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'सरकार चर्चा करना नहीं चाहती', संसद सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'सरकार चर्चा करना नहीं चाहती', संसद सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
Sun, 01 Dec 2024 03:50 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:50 PM IST
सार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दे, मणिपुर में जारी हिंसा, संभल घटना पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
जयराम रमेश
- फोटो : ANI
विस्तार
विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के शीत सत्र के पहले हफ्ते में चर्चा न होने पाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संसद में चर्चा न हो पाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि संसद चले। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दा, मणिपुर में जारी हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है।
जयराम रमेश ने लगाए केंद्र पर आरोप
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'सरकार नहीं चाहती कि संसद चले। विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दे, मणिपुर में जारी हिंसा, संभल घटना पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है। मैं पहली बार ऐसा देख रहा हूं कि जब भी हम कोई मुद्दा उठाते हैं तो संसद स्थगित हो जाती है।"
उन्होंने आगे कहा, "सरकार अदाणी मुद्दे, मणिपुर हिंसा और संभल घटना पर चर्चा करना नहीं चाहती है। सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने से क्यों भाग रही है? भाजपा सांसद संसद सत्र स्थगित कराने आते हैं और हम मुद्दे उठाने जाते हैं।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले को लेकर भी जयराम रमेश ने बात की। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने हमें सोमवार तक का समय दिया है। कांग्रेस नेता उनसे मिलेंगे। हमने जो ज्ञापन दिया है वह चुनाव प्रक्रिया से संबंधित है और ईवीएम इस चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूरी चुनाव मशीनरी में हेरफेर हुआ है। इस चुनाव के नतीजे असंभव है। कोई भी उन्हें समझ नहीं पाएगा। हमने पूरी चुनाव मशीनरी पर सवाल उठाए हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। इंडिया गठबंधनने दिसंबर 2023 में एक प्रस्ताव पारित किया कि वीवीपैट पर्चियों की 100% गिनती की जानी चाहिए। मैंने वीवीपैट के मुद्दे पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग से समय मांगा है लेकिन हमें उनसे समय नहीं मिला।"
संबंधित वीडियो

#WATCH | Delhi: On the first week of the Winter session of Parliament getting washed out, Congress MP Jairam Ramesh says, "The session gets washed out because the government does not want the Parliament to function...The opposition wants the Adani issue, the Manipur situation,… pic.twitter.com/PnHvTzFkvy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 1, 2024
उन्होंने आगे कहा, "सरकार अदाणी मुद्दे, मणिपुर हिंसा और संभल घटना पर चर्चा करना नहीं चाहती है। सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने से क्यों भाग रही है? भाजपा सांसद संसद सत्र स्थगित कराने आते हैं और हम मुद्दे उठाने जाते हैं।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले को लेकर भी जयराम रमेश ने बात की। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने हमें सोमवार तक का समय दिया है। कांग्रेस नेता उनसे मिलेंगे। हमने जो ज्ञापन दिया है वह चुनाव प्रक्रिया से संबंधित है और ईवीएम इस चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूरी चुनाव मशीनरी में हेरफेर हुआ है। इस चुनाव के नतीजे असंभव है। कोई भी उन्हें समझ नहीं पाएगा। हमने पूरी चुनाव मशीनरी पर सवाल उठाए हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। इंडिया गठबंधनने दिसंबर 2023 में एक प्रस्ताव पारित किया कि वीवीपैट पर्चियों की 100% गिनती की जानी चाहिए। मैंने वीवीपैट के मुद्दे पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग से समय मांगा है लेकिन हमें उनसे समय नहीं मिला।"
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन