{"_id":"60d17fd07e9ff350ae442eab","slug":"on-mass-vaccination-randeep-surjewala-slams-in-press-conference-said-highest-vaccination-held-on-19-february-2012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता का तंज: एक दिन में सर्वाधिक पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता का तंज: एक दिन में सर्वाधिक पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर
Tue, 22 Jun 2021 12:33 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:33 PM IST
सार
रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन पर रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर कसा तंज। उन्होंने कहा कि फरवरी 2012 को पोलियो के सबसे ज्यादा टीके लगाए गए थे।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता में रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में एक दिन में फरवरी 2012 को पोलियो के सर्वाधिक टीके लगे थे। हालांकि तब और अब में फर्क इतना है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने पोस्टर नहीं लगवाए थे।
विज्ञापन
बता दें कि आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना पर एक श्वेत पत्र जारी किया है। इस श्वेत पत्र में मोदी सरकार के लिए तीसरी लहर से निपटने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है और इसके लिए सरकार को पहले से तैयार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
The aim of this white paper on COVID19 is not finger-pointing at the government but to help the nation prepare for the third wave of infection. The whole country knows that a third wave will strike: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/5wgsBpj3jk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 22, 2021
राहुल गांधी ने कहा कि हमने व्हाइट पेपर विस्तृत में तैयार किया है इसका लक्ष्य ये नहीं कि सरकार ने विभिन्न गलतियां की, बल्कि देश को तीसरी लहर के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए है। देश में तीसरी लहर आने वाली है इसलिए हम सरकार से फिर कह रहें कि उनको इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए।
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि व्हाइट पेपर का लक्ष्य तीसरी लहर के लिए तैयारी है ताकि तीसरी लहर जब आए तब लोगों को आसानी से ऑक्सीजन, दवाईयां, अस्पताल में बेड मिल जाएं। कोरोना सिर्फ बायोलॉजिकल बीमारी नहीं है बल्कि इकोनॉमिकल सोशल बीमारी है इसलिए सरकार को गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देनी की जरूरत है।
21 जून को सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई
वहीं राहुल गांधी ने 21 जून को हुए वैक्सीनेशन को लेकर मोदी सरकार की तारीफ की और कहा कि ये बहुत अच्छा काम हुआ है। लेकिन सिर्फ एक दिन में 80 लाख वैक्सीन लगाने से कुछ नहीं होगा, ऐसा हर रोज करना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके।