{"_id":"5a5209e84f1c1bd1408b521f","slug":"on-january-26-rss-chief-mohan-bhagwat-hoist-national-flag-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":" 26 जनवरी को केरल में तिरंगा फहराएंगे भागवत, पिछले साल 15 अगस्त को हुआ था बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
26 जनवरी को केरल में तिरंगा फहराएंगे भागवत, पिछले साल 15 अगस्त को हुआ था बवाल
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : self
केरल में पिछले वर्ष 15 अगस्त राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर विवाद के बावजूद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर वाम शासित राज्य में 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 26 जनवरी को केरल में पलक्कड़ जिले के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में तिरंगा फहराया जाएगा। 26 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तीन दिवसीय शिविर में हिस्सा लेने के लिए केरल में रहेंगे।
विज्ञापन
संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि ‘सरसंघचालक गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर जहां कहीं भी होते हैं वह राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराते हैं। चूंकि वह 26 जनवरी को केरल में रहेंगे, इसलिए वहां तिरंगा फहराएंगे। इसे केवल इसी परिपेक्ष्य में देखा जाना चाहिए।’
विज्ञापन