फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Jairam Ramesh tweet S Jaishankar said Foreign Ministry never sleeps, we know who does what

जयराम के तंज पर जयशंकर ने कहा- विदेश मंत्रालय कभी नहीं सोता, हमें पता है कि कौन क्या करता है

Mon, 03 May 2021 01:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 03 May 2021 01:39 AM IST
सार

  • फिलीपींस दूतावास में ऑक्सीजन की जरूरत के मामले में ट्विटर पर भिडे़ कांग्रेस नेता और विदेश मंत्री

विज्ञापन
On Jairam Ramesh tweet S Jaishankar said Foreign Ministry never sleeps, we know who does what
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के बदतर हालात के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का भी दौर शुरू है। हाल ही में नई दिल्ली स्थित फिलीपींस दूतावास में ऑक्सीजन की जरूरत से जुड़ी जानकारी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने विदेश मंत्रालय तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या विदेश मंत्रालय सो रहा है। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सच का खुलासा करते हुए कहा, विदेश मंत्रालय कभी नहीं सोता है। हमें पता है कि कौन क्या करता है?

विज्ञापन


फिलीपींस दूतावास में ऑक्सीजन की जरूरत के मामले में ट्विटर पर भिडे़ कांग्रेस नेता और विदेश मंत्री
दरअसल, भारत स्थित फिलीपींस दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया था कि हमें ऑक्सीजन की जरूरत है और इस पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से ऑक्सीजन की आपूर्ति किए जाने की खबर सामने आई थी। इस शुरुआती जानकारी के आधार पर यूपीए सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, कोरोना काल में भारतीय युवा कांग्रेस की तरफ की ओर से मदद किए जाने के लिए मैं धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन


हालांकि, एक भारतीय नागरिक के रूप में मैं यह जानकर हैरान हूं कि विपक्षी पार्टी की युवा शाखा विदेशी दूतावास की एसओएस कॉल की प्रतिक्रिया दे रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर क्या विदेश मामलों का मंत्रालय सो रहा है? जयशंकर ने कहा, विदेश मामलों के मंत्रालय ने फिलीपींस दूतावास में पता करवाया। वहां कोरोना केस नहीं है, बेवजह आपूर्ति की जा रही है। आपको पता है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए यह काम कौन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जरूरतमंद लोग सिलिंडर के लिए परेशान हो रहे हैं, ऐसे में इस तरह से ऑक्सीजन सिलिंडर बांटना ठीक नहीं। जयशंकर ने कहा, जयरामजी, विदेश मंत्रालय कभी नहीं सोता है। हमारे लोगों को पूरी दुनिया जानती है। विदेश मंत्रालय कभी फर्जी बातें भी नहीं करता। हमें पता है कि कौन क्या करता है। इससे पहले राष्ट्रीय युवा कांग्रेस से मदद मांगते हुए न्यूजीलैंड के दूतावास की ओर से भी ट्वीट किया गया था। हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया था। 

विदेशी मिशनों के इलाज के लिए पूरा इंतजाम
विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह भारत में सभी विदेशी दूतावासों के सतत संपर्क में है और उनकी चिकित्सा संबंधी तथा खास तौर पर कोविड-19 से जुड़ी मांगों पर जवाब दे रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दूतावासों की चिकित्सा संबंधी मांगों में अस्पतालों में इलाज संबंधी सुविधा मुहैया कराना शामिल है। उन्होंने सभी से ऑक्सीजन सहित आवश्यक आपूर्ति से जुड़ी सामग्री की जमाखोरी न करने की अपील की ।

न्यूजीलैंड उच्चयोग ने कहा, हमारी अपील का गलत मतलब निकाला गया
न्यूजीलैंड उच्चायोग ने ट्वीट किया, हम सभी स्रोतों से ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं और दुर्भाग्य से हमारी अपील का गलत मतलब निकाला गया, जिसके लिए हमें खेद है। 


यह था मामला
दरअसल, जयराम रमेश ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को साझा किया, जिसमें दिल्ली में फिलीपींस दूतावास में एक मिनी वैन ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ प्रवेश करते दिखाई देती है। श्रीनिवास ने अपनी टीम द्वारा न्यूजीलैंड उच्चायोग को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने का वीडियो साझा किया। उन्होंने त्वरित राहत के लिए भारतीय युवा कांग्रेस की टीम को धन्यवाद दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed