{"_id":"5a49c2c04f1c1b8e698c4cf4","slug":"on-j-k-pulwama-terrorist-attack-hm-rajnath-singh-says-we-proud-on-our-brave-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमले पर बोले राजनाथ- जवानों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुलवामा आतंकी हमले पर बोले राजनाथ- जवानों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। राजनाथ ने कहा कि आतंकियों ने कायराना हरकत की है, लेकिन शहीद हुए जवानों का बलिदान हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। राजनाथ ने कहा कि उन्हें बहादुर जवानों पर गर्व है।
विज्ञापन
Cowardly attack by terrorists. We are proud of our brave jawans, their sacrifice won't go in vain. The entire nation stands with their families: Home Minister Rajnath Singh on #Pulwama terror attack pic.twitter.com/wbGiYsynyQ
— ANI (@ANI) January 1, 2018विज्ञापन
दरअसल, आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीन दल ने सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर हमला कर दिया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की खबर भी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 2 बजे आतंकियों का दल पुलवामा के लेथपोरा स्थित 185 सीआरपीएफ बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर में घुस गया। घुसते ही आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
पढ़ें: J&K के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान
ग्रेट पर तैनात संतरी ने रोकने की कोशिश की। इसमें तीन जवान घायल हो गए। बाद में इन जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोलियां बरसाते हुए आतंकी सेंटर की एक इमारत में जाकर छुप गए और गोलीबारी करने लगे।