फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On enemy cannot snatch even a single drop of water Asaduddin Owaisi Slams Pakistan PM Shehbaz Sharif

India vs Pakistan: 'ब्रह्मोस है हमारे पास, उन्हें बकवास नहीं करनी चाहिए', शहबाज की गीदड़भभकी पर ओवैसी का जवाब

Wed, 13 Aug 2025 02:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Aug 2025 02:43 PM IST
विज्ञापन
On enemy cannot snatch even a single drop of water Asaduddin Owaisi Slams Pakistan PM Shehbaz Sharif
असदुद्दीन औवैसी - फोटो : ANI

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने पाकिस्तान और उनके प्रधानमंत्री समेत अनाप-शनाप बयान देने वाले लोगों को चेतावनी भी दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कथित बयान 'कोई पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता' पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'ब्रह्मोस है हमारे पास'... उन्हें ऐसी बकवास नहीं करनी चाहिए। ऐसी धमकियों का भारत पर कोई असर नहीं होगा। बहुत हो गया।'

विज्ञापन


विज्ञापन
 

हमें उस देश के लोगों के साथ क्रिकेट क्यों खेलना?
एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच संभावित क्रिकेट मैंच पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मैं क्रिकेट मैच देखने नहीं जा रहा हूं। मेरी अंतरात्मा, मेरा दिल इसकी इजाजत नहीं देता। हमें उस देश के लोगों के साथ क्रिकेट क्यों खेलना है, जो हमें हर दिन धमकी दे रहे हैं? आप पानी देना बंद कर चुके हैं। पानी से बड़ी कोई जरूरत है क्या? आपने बॉर्डर बंद कर दिए। आपने व्यापार बंद कर दिए। कितना नुकसान होगा, 300 करोड़-400 करोड़? मेरा जमीर गवारा नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

On enemy cannot snatch even a single drop of water Asaduddin Owaisi Slams Pakistan PM Shehbaz Sharif
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Amar Ujala

देश के अंदरूनी मसलों पर भी बोले ओवैसी
ओवैसी ने एक मुद्दों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कांग्रेस नेता फिरोज खान की ओर से 2023 के तेलंगाना चुनावों के दौरान कथित तौर पर छह लाख से अधिक फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाने पर कहा, 'उनके जैसे कई ठुकराए हुए प्रेमी हैं। ये चुनावी कीड़े हैं। वे चुनाव के दौरान जागते हैं और उसके बाद फिर से सो जाते हैं। मैंने तेलंगाना में मुसलमानों और दलितों से विशेष रूप से कहा है कि वे अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें। अपने सभी निवास प्रमाण-पत्र व्यवस्थित कर लें। अगर ये लोग इसी तरह बात करते रहे, तो वे सर का खतरा पैदा कर रहे हैं।'

'बेकार बहसों से ज्यादा SIR की चिंता'
SIR विवाद पर ओवैसी ने कहा, 'दलित और मुसलमान सबसे गरीब हैं। अगर उनका नाम शामिल नहीं किया गया, तो कल यही भाजपा कहेगी कि ये लोग देश के नागरिक नहीं हैं। SIR गरीब समुदाय के लिए सबसे मुश्किल काम है। मुझे पार्टियों के बीच चल रही इन सभी बेकार बहसों से ज्यादा SIR की चिंता है।'

ट्रंप के टैरिफ पर भी बोले ओवैसी
अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ पर ओवैसी ने कहा, 'अमेरिका के राष्ट्रपति को यह तय करना होगा कि वह उस देश के साथ व्यापार करेंगे, जहां आतंकवाद एक व्यापार है, या भारत के साथ, जो उनका रणनीतिक सहयोगी रहा है। ट्रंप कौन होते हैं, यह कहने वाले कि हमें तेल नहीं खरीदना चाहिए? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से एक सख्त बयान आना चाहिए था, लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से केवल एक बयान आया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed