फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On call with doctor son sang song for his dying mother in kolkata hospital

कोरोना: डॉक्टर ने बेटे से कराई वीडियो कॉल पर बात, तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई' गाना सुनने के बाद मां ने ली आखिरी सांस

Fri, 14 May 2021 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 May 2021 04:18 PM IST
सार

वाक्या पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है। मां-बेटे के बीच हुई बातचीत के बाद डॉक्टर दीपशिखा ने कहा कि आईसीयू में मौजूद सभी मरीजों की आंखें भर आईं। वह वाक्या हर वक्त जेहन में आता है, जब भी वह याद आता है तो खुद भावुक हो जाती हूं।

विज्ञापन
On call with doctor son sang song for his dying mother in kolkata hospital
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना काल में जहां सभी तरफ से दुख भरी खबरें आ रही है, वहीं एक खबर सोशल मीडिया पर धूम मचाई है। एक डॉक्टर की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में एक बेटा अपनी कोरोना संक्रमित मां को गाना सुना रहा है। अभी तक हजारों से ज्यादा लोग पोस्ट देखकर भावुक हो चुके हैं। वाक्या पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है। जहां बेटा मां को तो बचा नहीं पाया,  लेकिन उनकी आखिरी विदाई को यादगार बना दिया।

विज्ञापन


अपोलो ग्लेनीग्ल्स की डॉक्टर दीपशिखा ने बताया कि को अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके परिजनों से बात करान के लिए वीडियो कॉल पर बात कराती हैं, मरीज अपने परिजनों को देखकर बहुत खुश होते हैं, दीपशिखा ने कहा कि शिफ्ट ओवर होने के बाद वह घर जा रही थी। तभी ICU में भर्ती महिला ने अपने बेटे से वीडियो कॉल करवाने को कहा मैंने वीडियो कॉल से मां और बेटे की बात कराई । जो मेरे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था। जब बेटे की मां से बात करा रही थी, तभी बेटे ने मां को किशोर कुमार द्वारा गाया गना 'आ गले लग जा' सुनाकर मां समेत सभी लोगों को भावुक कर दिया। गाना सुनने के बाद मां ने आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन


बेटे का गाना सुनकर डॉक्टर भी हुई भावुक
मां-बेटे के बीच हुई बातचीत के बाद डॉक्टर दीपशिखा ने कहा कि आईसीयू में मौजूद सभी मरीजों की आंखें भर आई। वह वाक्या हर वक्त जेहन में घूम रहा है, जब भी वह याद आता है तो खुद भावुक हो जाती हूं। दीपशिखा ने बताया कि आईसीयू मैं अपने मोबाइल से उनके बेटे को वीडियो कॉल की। मोबाइल को अपने हाथ में रखा था, बेटा गाना गा रहा था... तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...यू हीं नहीं दिल लुभाता कोई...। मां और बेटे के बीच ऐसा प्रेम मैंने पहले कभी नहीं देखा। मां को तो नहीं बचा जा सका, लेकिन बेटे ने गाना गाकर उनकी आखिरी विदाई को यादगार बना दिया। यह हम सबके लिए भी कभी ना भूलने वाला पल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed