फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on BSF Jawan Barbaric murder by Pakistan Surjewala said Modi ji does not your soul call you out

पाक ने जवान का गला रेता, आंखें निकालीं, कांग्रेस ने पूछा- कहां गया 56 इंच का सीना

Thu, 20 Sep 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
on BSF Jawan Barbaric murder by Pakistan Surjewala said Modi ji does not your soul call you out
अरविंद केजरीवाल-रणदीप सुरजेवाला

भारतीय सैनिकों के साथ पाकिस्तान की सेना की बर्बरता का एक और उदाहरण 18 सितंबर को सामने आया। जब पाकिस्तानी सेना ने बैट टीम के साथ मिलकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ पहले बर्बरता की फिर उनका गला रेत दिया। वह पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग और बैट के हमले में घायल हो गए थे। क्षत-विक्षत हालत में उनका शव बरामद हुआ था। पांच साल पहले बर्बरता से पाकिस्तानी सेना ने बैट टीम के साथ मिलकर सिपाही हेमराज का सिर काट दिया था।

विज्ञापन


बीएसएफ जवान के साथ हुई बर्बरता पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि आखिर 56 इंच का सीना कहां गया। सुरजेवाला ने कहा, पहले हेमराज और अब नरेंद्र सिंह। पाकिस्तान ने बड़ी बर्बरता से उन्हें मार दिया। सरकार क्या कर रही है? मोदी जी क्या आपकी आत्मा आपको नहीं धिक्कारती? 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आगे कहा, कहां गया 56 इंच का सीना और कहां गई लाल आंख? कहां गया एक के बदले दस सर लाने का वादा? सरकार भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है लेकिन जवानों को लेकर नहीं। मोदी जी ने भारतीय सेना को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया लेकिन उनकी सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं सोचा। देश आपसे जवाब चाहता है और आपको जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, प्रधान मंत्री जी जवाब दें कि आखिर कब तक भारत के सैनिकों पर अत्याचार जारी रहेगा? कब तक भारत पाकिस्तान के सामने बेबस रहेगा? आखिर क्या मजबूरियां हैं प्रधान मंत्री जी की?

बता दें कि 179 बीएसएफ की बटालियन में तैनात नरेंद्र सिंह बार्डर पर मंगलवार की सुबह अपने साथी जवानों के साथ सरकंडों की सफाई करने गए थे। ताकि झाड़ियों और सरकंडे का सहारा लेकर आतंकी घुसपैठ न कर सकें। इसी दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी थी। पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग व बैट के हमले में नरेंद्र सिंह घायल हुए थे। इसके बाद वह अचानक गायब हो गए थे।

शाम को नरेंद्र सिंह का शव क्षत-विक्षत मिला था। उन्हें दो गोली लगी हुई थी और शरीर से बर्बरता की गई थी। नरेंद्र के परिवार के सदस्य ने बताया कि उनके शव से बर्बरता करने के साथ ही आंख भी फोड़ी गई हैं। उनके पैर व सीने में गोली है। उनके गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें नरेंद्र की शहादत पर गर्व है लेकिन उनके शव के साथ बर्बरता कर पाकिस्तान ने घिनौनी हरकत की है। जिसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
 

पांच साल पहले शहीद हेमराज के साथ हुई थी बर्बरता

8 जनवरी 2013 को पाकिस्तान की बैट टीम ने पुंछ जिले के मेंढर इलाके में एलओसी पर मनकोट नाले के पास सेना के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया। इसमें लांस नायक हेमराज और लांस नायक सुधाकर सिंह शहीद हो गए। बैट टीम हेमराज का सिर काट कर अपने साथ ले गई। इसके बाद 5 अगस्त 2013 में सरला एरिया के पास पाकिस्तान की बैट टीम 500 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आई। 22 सदस्यों वाली बैट टीम में पाकिस्तानी सेना, आतंकी, स्पेशल ग्रुप के कमांडो शामिल थे, जिन्होंने सेना के पांच जवानों को शहीद कर दिया। 

क्या है बैट टीम

स्पेशल ट्रेनिंग लिए कमांडो, पाकिस्तानी सेना, जैश ए मोहम्मद और लश्कर के आतंकवादी, एक कसाई बैट टीम का हिस्सा होते हैं। 12 से 20 लोगों का दल रहता है। इनके पास आधुनिक हथियार होते हैं। बैट टीम अपने क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में 500 मीटर तक अंदर घुसकर घात लगाकर हमला करती है। बैट की कार्रवाई ज्यादा से ज्यादा से 2 से 5 मिनट के बीच होती है। टीम में शामिल कसाई उस जवान के शरीर को अंग भंग करता है, जिसे बैट के अन्य सदस्य मार देते हैं। इसके लिए कसाई एक ऐसे चाकू का इस्तेमाल करता है, जो चंद सेकेंड में शरीर के हिस्से काट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed