फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on air strike BS Dhanoa said if we dropped bombs in jungles why pakistan responded

बालाकोट हवाई हमले पर वायु सेना प्रमुख की पाकिस्तान को खरी-खरी, जानिए बड़ी बातें

Mon, 04 Mar 2019 01:35 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: अमित मंडल Updated Mon, 04 Mar 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
on air strike BS Dhanoa said if we dropped bombs in jungles why pakistan responded
बालाकोट हमले पर वायु सेना प्रमुख की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर हवाई हमले किए थे। इस एयर स्ट्राइक पर भारत में नेता ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी सवाल खड़े कर चुकी है। इसी बीच आज वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कोयंबटूर में प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में कितने लोग मारे गए यह गिनना हमारा काम नहीं है। प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने क्या क्या कहा, बड़ी बातें पढ़ें-  

विज्ञापन

सभी एयरक्राफ्ट दुश्मन से निपटने में सक्षम

एयर चीफ मार्शल ने कहा- योजनाबद्ध ऑपरेशन में आप प्लान करते हैं और इसे अंजाम देते हैं। लेकिन जब दुश्मन आप पर हमला करता है तो जो भी एयरक्राफ्ट मौजूद होते हैं उसी से हमले को अंजाम दिया जाता है। सभी एयरक्राफ्ट दुश्मन से निपटने में सक्षम हैं। मिग-21 एक सक्षम एयरक्राफ्ट है और इसे अपग्रेड किया गया है। उसका रडार, एयर-टू-एयर मिसाइल और हथियार सिस्टम काफी बेहतर है।

विज्ञापन

इसलिए हुआ मिग-21 विमान का इस्तेमाल

भारत ने जिस मिग-21 विमान के जरिए पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया है वह 1960 के दशक का है। मिग-21 के इस्तेमाल पर वायुसेनाध्यक्ष ने कहा कि क्यों नहीं करेंगे। मैं मौजूदा ऑपरेशन पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। ऑपरेशन अभी भी जारी है। मिग 21 बाइसन एक अच्छा विमान है। इसे अपग्रेड करके 3.5 जनरेशन का कर दिया गया है। दुश्मन पर कार्रवाई के समय जो भी विमान मौजूद होता है हम उसका इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मारे गए लोगों को गिनना हमारा काम नहीं

एयर स्ट्राइक के बाद से लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि मारे गए आतंकियों की संख्या बताए जाए। इसपर एयर मार्शल धनोआ ने कहा कि भारतीय वायु सेना यह बताने की स्थिति में नहीं है कि हमले में कितने आतंकी मारे गए। इसके बारे में सरकार बताएगी। हमारा काम मारे गए लोगों को गिनना नहीं है। हम ये गिनते हैं कि हमने कितने टारगेट को निशाने पर लिया या नहीं। 

जंगल में बम गिराए तो पलटवार क्यों

वायुसेनाध्यक्ष ने विदेश सचिव के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि लक्ष्य को लेकर विदेश सचिव अपने बयान में साफतौर पर बता चुके हैं। अगर हमने किसी लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए चुन लिया है तो हम ऐसा करते हैं, वरना वह (पाकिस्तान) प्रतिक्रिया क्यों देता। अगर हमने जंगल में बम गिराए तो उसने पलटवार क्यों किया।

पाकिस्तान ने गंवाया एफ-16 विमान

पाकिस्तान इस बात से इनकार करता रहा है कि उसने भारत के खिलाफ एफ-16 का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलते हुए धनोआ ने कहा, 'हमें अपने क्षेत्र में एमराम मिसाइल के टुकड़े मिले हैं जिन्हें हम दिखा चुके हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने (पाकिस्तान) ने जवाबी कार्रवाई में एफ-16 विमान को खोया है। जाहिर है वे हमारे खिलाफ उस विमान का इस्तेमाल कर रहे थे।'

अमेरिका-पाकिस्तान के बीच के सौदे को नहीं जानते


अमेरिका ने जब पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान दिए थे उस समय दोनों देशों के बीच यह समझौता हुआ था कि वह इसका इस्तेमाल आतंक के खिलाफ करेगा न कि किसी देश के खिलाफ। इसपर वायुसेनाध्यक्ष ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्या व्यक्तिगत समझौता हुआ है। यदि कोई ऐसा समझौता है कि वह इसका इस्तेमाल आक्रामक उद्देश्य के लिए नहीं करेंगे तो मुझे लगता है कि उन्होंने इसका उल्लंघन किया है।'

फिट होने पर होगी अभिनंदन की वापसी

अभिनंदन वर्तमान के सवाल पर बीएस धनोआ ने कहा- वह दोबारा विमान उड़ाएंगे या नहीं ये उनकी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करता है। वह मेडिकल चेकअप के दौर से गुजर रहे हैं। जिस भी तरह के इलाज की जरूरत होगी, उन्हें दिया जाएगा। एक बार उन्हें मेडिकल फिटनेस मिल जाए तो वह दोबारा फाइटर कॉकपिट में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed