फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron virus Mansukh mandaviya big statement in rajya sabha on new corona variant

ओमिक्रॉन वैरिएंट: राज्यों में मचा हड़कंप, पर संसद में केंद्र ने कहा- भारत में अब तक एक भी मामला नहीं

Tue, 30 Nov 2021 04:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के 14 देशों में पाया गया है लेकिन अभी तक भारत में एक भी मरीज नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Omicron virus Mansukh mandaviya big statement in rajya sabha on new corona variant
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : राज्यसभा

विस्तार

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर जहां दुनिया के कई देशों में लोग दहशत में हैं वहीं केंद्र सरकार ने आज राहत की खबर दी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा कहा कि कोरोना का नया वायरस दुनिया के 14 देशों में पाया गया है लेकिन यहां अभी तक इसका कोई मामला मिला है। एक एडवाइजरी जारी की गई है अगर कोई संदिग्ध मामला मिलता है तो उसकी तुरंत जांच की जा रही है और जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जा रही है। हालांकि, राज्यों में इसे लेकर डर का माहौल बना हुआ है। कई राज्यों की सरकारों ने एहतियातन कदम भी उठाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


Koo App

भारत में अब तक #COVID19 के ओमीक्रोन वेरिएंट का कोई मामला दर्ज़ नहीं किया गया है: #RajyaSabha में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

View attached media content

- पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) 30 Nov 2021

विज्ञापन


तेलंगाना में ओमिक्रॉन से निपटने के लिए बनाई उप-समिति
तेलंगाना में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से निपटने और टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के उपायों के लिए कैबिनेट की एक उप-समिति बनाई गई है। इस समिति की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल
ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कर्नाटक सरकार ने भी सतर्कता दिखाई है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हमने वैरिएंट की पुष्टि के लिए कुछ सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर कोविड-19 स्क्रीनिंग भी बढ़ाई जाएगी।

केरल में बचाव के लिए हर संभव कदम उठाएंगे: वीणा जॉर्ज
ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि हम वर्तमान हालात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे और हर संभव कदम उठाएंगे। हमने केंद्र सरकार से 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने की मांग की है। हमने उनसे बूस्टर खुराकें भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। लेकिन हम अभी उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं।


आरटी-पीसीआर और रैट परीक्षणों से बच नहीं सकता ओमिक्रॉन वैरिएंट
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट आरटी-पीसीआर और रैट परीक्षणों से पहचान में आ सकता है। भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने और होम आइसोलेशन की निगरानी को बढ़ाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed